BJP में संगठन vs सरकार विवाद की चर्चाओं के बीच CM योगी ने की ताबड़तोड़ बैठकें, क्या हल निकला?
Yogi Adityanath news in Hindi: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में सबकुछ ठीक नहीं चलने की चर्चाएं चल रही हैं.
ADVERTISEMENT

Yogi Samiksha Baithak
Yogi Adityanath news in Hindi: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में सबकुछ ठीक नहीं चलने की चर्चाएं चल रही हैं. पार्टी के संगठन और योगी सरकार के बीच सामंजस्य नहीं होने और कार्यकर्ताओं की सरकार से कथित नाराजगी ने बीजेपी को बैकफुट पर किया. सपा को भी इस पूरे विवाद में मौज लेने का खूब मौका मिला. सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अलग-अलग बैठकों ने भी बीजेपी की आंतरिक गुटबाजी को हवा ही दी. इस बीच पिछले 20 दिनों से सीएम योगी की बैठकों की खूब चर्चा रही है. इन बैठकों के बाद अब मुख्यमंत्रियों की बैठक के लिए योगी दिल्ली में हैं. पीएम मोदी से भी उनकी मुलाकात संभावित है.