UP News: प्रयागराज महाकुंभ को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी आमने-सामने हैं. महाकुंभ में मची भगदड़, भीषण जाम और कथित अव्यवस्था के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी और सपा मुखिया-यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर हमलावर हैं. अब सपा के सियासी हमलों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया है.
ADVERTISEMENT
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को लेकर समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये लोग (सपा) भारत और सनातन धर्म के विरोध में खड़े होते हैं. इन्हें आप सदैव इन दोनों के विरोध में खड़ा पाएंगे.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को घेरते हुए आगे कहा, ये नकारात्मकता फैलाने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने जीवन भर सरकार का VVIP ट्रीटमेंट लिया है. अब ये लोग महाकुंभ का दुष्प्रचार करते हैं.
महाकुंभ में जाति-भाषा का भेद नहीं- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा, महाकुंभ में तो हर व्यक्ति आएगा. वहां किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं है. सीएम योगी ने आगे कहा, महाकुंभ में ना जाति का भेद है, ना पंत का भेद है, ना क्षेत्र का भेद है, ना भाषा का भेद है. महाकुंभ में तो पूरा देश आ रहा है.
सीएम योगी ने आगे कहा, अभी तक महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. भारत और चीन के बाद किसी देश में 45 करोड़ की जनसंख्या निवास करती है? सीएम योगी ने आगे कहा, एक अस्थाई शहर में 45 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा कर चला जाए, तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है. मगर कुछ लोगों को हमेशा नकारात्मकता फैलाते हैं.
ADVERTISEMENT











