बसपा चीफ मायावती ने दिल्ली में मौजूद सरकारी बंगला अचानक कर दिया खाली, ये वजह सामने आई

कुमार अभिषेक

27 May 2025 (अपडेटेड: 27 May 2025, 11:31 AM)

UP News: जानकारी मिल रही है कि बसपा चीफ मायावती ने दिल्ली स्थित अपना सरकारी बंगला खारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से बंगला खाली किया गया है. मगर अंदरखाने ये चर्चाएं भी चल रही हैं.

Mayawati, Mayawati News, BSP, BSP News, UP Politics, UP News, Bahujan samaj party, up viral news, मायावती, बसपा, बीएसपी, यूपी न्यूज, कांग्रेस, सपा

UP News

Google CTA

UP News: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर सूत्रों से बड़ी जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि बसपा चीफ ने दिल्ली स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है. बता दें कि मायावती को बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर ये सरकारी बंगला आवंटित किया गया था. ये बंगला नई दिल्ली के 35 लोधी स्टेट रोड पर था. मगर अब खबर आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अचानक ये सरकारी बंगला खाली कर दिया है. 

यह भी पढ़ें...

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बंगला खाली करने को लेकर सुरक्षा कारण बताए जा रहे हैं. बंगले की चाबी भी सौंप दी गई हैं. इसी के साथ जेड प्लस सिक्योरिटी यूनिट को भी बंगला खाली करने की जानकारी दे दी गई है.

मायावती ने क्यों किया बंगला खाली?

बताया जा रहा है कि बंगला खाली करने के पीछे सुरक्षा कारण थे. फिलहाल सही वजह साफ नहीं हो पाई है. मगर इसको लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. दरअसल हाल ही में मायावती द्वारा ऐसे कई फैसले लिए गए हैं, जिन्हें 2027 यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

माना जा रहा है कि मायावती किसी भी तरीके से ऐसा दिखाना नहीं चाहती कि वह भाजपा को लाभ पहुंचा रही हैं. माना जा रहा है कि इसी की वजह से शायद बहुजन समाज पार्टी चीफ ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है.

कांग्रेस नेता कर रहे बसपा से गठबंधन की बात

हाल ही में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और गांधी परिवार के करीबी इमरान मसूद ने बसपा प्रमुख को कांग्रेस के साथ आने का न्योता दिया था. वैसे मायावती ने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगीं. मगर जिस तरह से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में तकरार बढ़ रही है, उससे यूपी में नए सियासी गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं.