स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने और सीएम योगी पर भी बोलने वाले BJP MLA बृजभूषण राजपूत फंसे! मिली ये नोटिस

यूपी तक

06 Feb 2026 (अपडेटेड: 06 Feb 2026, 03:09 PM)

UP News: भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत अपने बयानों से लगातार चर्चाओं में बने हुए थे. उन्होंने पिछले दिनों मंत्री तक का काफिला रोक लिया था. मगर अब वह फंस गए हैं.

Brijbhushan Rajput, BJP MLA Brijbhushan Rajput, Swatantra Dev Singh, Mahoba News, UP News, Yogi Adityanath, Yogi Adityanath news, up politics, up news

UP News

Google CTA

UP News: पिछले दिनों चरखारी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोक लिया था. 100 ग्राम प्रधानों के साथ काफिला रोका गया था. इसके बाद विधायक बृजभूषण राजपूत का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कह रहे थे कि अगर जनता का साथ हो तो मंत्री क्या मुख्यमंत्री तक का घेराव कर लिया जाएगा. बता दें कि उनके इन बयानों के बीच अब विधायक को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है.   

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि विधायक बृजभूषण राजपूत को नोटिस जारी कर दिया गया है. ये स्पष्टीकरण नोटिस उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की तरफ से जारी हुआ है. माना जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह को रोके जाने और लगातार बयान देने को लेकर ये नोटिस जारी किया गया है.

7 दिनों के अंदर विधायक बृजभूषण राजपूत से यूपी भाजपा अध्यक्ष ने नोटिस जा जवाब मांगा है. बता दें कि अब बृजभूषण राजपूत को 7 दिनों के अंदर अपना जवाब पार्टी संगठन को देना होगा. 

विधायक ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को रोक लिया था

बीते शुक्रवार के दिन चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच विवाद हुआ था. भाजपा एमएलए ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ जल शक्ति मंत्री का रास्ता रोक लिया था. विधायक बृजभूषण राजपूत का कहना था कि उनकी विधानसभा में घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है और सड़कों की बदहाली है. इस दौरान भाजपा विधायक समर्थकों और मंत्री के सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प भी हो गई थी. इसके बाद जिलाधिकारी ऑफिस में मंत्री, विधायक और ग्राम प्रधानों के बीच बैठक भी हुई थी.