अखिलेश यादव ने साधा पूर्व IAS अवनीश अवस्थी पर निशाना... BJP नेता सुनील भराला बोले- ये करोड़ों ब्राह्मणों का अपमान

समर्थ श्रीवास्तव

06 Sep 2025 (अपडेटेड: 06 Sep 2025, 10:09 AM)

UP Politcal News: अखिलेश यादव का पूर्व IAS अवनीश अवस्थी पर बयान वायरल, 'टोंटी' विवाद फिर गरमाया. लखनऊ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा चीफ ने पुराने रवैये पर निशाना साधा, बीजेपी और सुनील भराला ने पलटवार किया.

Photo: Akhilesh Yadav & Suneel Bharala

Photo: Akhilesh Yadav & Suneel Bharala

Google CTA

UP Political News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का पूर्व IAS अवनीश अवस्थी को लेकर दिया गया एक बयान शनिवार से ही सोशल मीडिया पर वायरल है. लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने पूर्व IAS अवनीश अवस्थी का नाम लेकर कई सालों पुरानी 'टोंटी' विवाद को फिर से ताजा कर दिया. अखिलेश यादव ने साफ कहा कि वह अभी भी उस समय के रवैये और अफसरों को नहीं भूले हैं जब उनसे रकारी आवास को खाली करवाया गया था. उन्होंने कहा कि वह सही वक्त आने पर अपना जवाब देंगे. अखिलेश यादव के इस बयान के बाद सियासत गर्मा गई है. सपा चीफ के बयान पर बीजेपी नेता और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला का बयान सामने आया है. 

यह भी पढ़ें...

पंडित सुनील भराला ने कहा, "अखिलेश यादव का बयान अवनीश अवस्थी पर सीधा हमला नहीं उन्होंने करोड़ों ब्राह्मणों का अपमान किया है. CM योगी आदित्यनाथ जी के साथ मिलकर अवस्थी जी ने यूपी की सेवा की है और देश के लिए अच्छा काम किया है. पूरे देश का ब्राह्मण उनके साथ खड़ा है."

उन्होंने आगे कहा, "अखिलेश यादव भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ जी की लोकप्रियता से घबरा गए हैं. उनका बयान बहुत  हास्यास्पद है. किसी भी कीमत पर देश ब्राह्मण समाज इस बयान को बर्दाश्त नहीं करेगा. अखिलेश जी को "मुंह तोड़ जवाब देने का काम भी करेगा.' 

यहां देखें सुनील भराला ने क्या-क्या कहा?

ये भी पढ़ें: Aaj Ka UP: क्या है वो टीस जिसे कई साल बाद भी नहीं भूले हैं सपा चीफ अखिलेश यादव?