प्रतापगढ़ में राजा भैया को घेरने के लिए अखिलेश यादव लेकर आए ज्योत्सना सिंह को! बड़े खेल की तैयारी में सपा चीफ

यूपी तक

07 Jan 2026 (अपडेटेड: 07 Jan 2026, 07:30 PM)

UP News: माना जा रहा है कि इस बार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ जिले को साधने के लिए खूब तैयारी की है. राजा भैया को घेरने के लिए भी सपा ने रणनीति बनाई है.

Pratapgarh, Raja Bhaiya, Akhilesh Yadav, SP, Samajwadi Party, Pratapgarh News, UP Politics, UP News, प्रतापगढ़, राजा भैया, अखिलेश यादव, सपा, समाजवादी पार्टी, प्रतापगढ़ न्यूज, यूपी की राजनीति, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: हमारे खास कार्यक्रम 'पूर्वांचल की बात' में हम आज बात करेंगे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की. प्रतापगढ़ जिला इसलिए भी खास है, क्योंकि यहां से उत्तर प्रदेश के बाहुबली और विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी आते हैं. प्रतापगढ़ उनका क्षेत्र हैं और वह यहां की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक भी हैं. माना जाता है कि इस जिले की सारी विधानसभाओं पर उनका काफी प्रभाव है. 

यह भी पढ़ें...

आज हम प्रतापगढ़ की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि इस बार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस जिले को साधने के लिए खूब तैयारी की है. दरअसल माना जा रहा है कि इस बार अखिलेश यादव कुंडा विधानसभा सीट से राजा भैया को घेरने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए अखिलेश यादव ने पूरी रणनीति बनाई है. बताया जा रहा है कि इस बार समाजवादी पार्टी कुंडा में राजा भैया के सामने ज्योत्सना सिंह को अपना उम्मीदवार बना सकती है. 

पहले जानिए कौन हैं ज्योत्सना सिंह?

ज्योत्सना सिंह प्रतापगढ़ की ही रहने वाली हैं. ज्योत्सना फिलहाल क्षेत्रीय राजनीति में एक्टिव हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. साल 2016 में वह सपा में शामिल हुई थी. उनके पिता राजकुमार सिंह प्रतापगढ़ की सदर सीट से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं. वह नगर पालिका का चुनाव भी सपा के टिकट पर लड़ चुके हैं.

अखिलेश ने की थी बैठक

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में बैठक की थी. इस बैठक में प्रतापगढ़ को लेकर भी चर्चा की गई. जातिगत समीकरणों को साधने के लिए रणनीति बनाई गई. दरअसल पिछली बार सपा चीफ ने कुंडा में कुंडी लगाने का नारा दिया था. मतलब साफ था कि सपा राजा भैया को हराने के लिए और उनका प्रभाव कम करने के लिए अपनी ताकत लगा रही थी. माना जा रहा है कि तभी से सपा प्रतापगढ़ को साधने के लिए लगी हुई है. 

इसी के साथ पिछले दिनों अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह पटेल से भी मुलाकात की थी. पटेल प्रतापगढ़ से सपा सांसद हैं. दरअसल प्रतापगढ़ में 2 लोकसभा सीट हैं, जहां दोनों पर सपा का कब्जा है. माना जा रहा है कि इस दौरान अखिलेश यादव ने पटेल वोट को लेकर रणनीति बनाई है.