17 महीने बाद हरदोई जेल से बाहर आए अब्दुल्ला आजम, सामने आई उनकी पहली तस्वीर, अब सीधे यहां जाएंगे

प्रशांत पाठक

25 Feb 2025 (अपडेटेड: 25 Feb 2025, 01:12 PM)

Abdullah Azam News: करीब 17 महीने बाद 25 फरवरी को समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेट अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल से रिहा हो गए.

Abdullah Azam News

Abdullah Azam News

Google CTA

Abdullah Azam News: करीब 17 महीने बाद 25 फरवरी को समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेट अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल से रिहा हो गए. बता दें कि पिछले दिनों ही रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व सपा विधायक अब्दुल्ला आजम को जमानत दी थी. खबर मिली है कि जेल से रिहा होने बाद अब्दुल्ला हरदोई से रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान मौके पर समर्थकों की भारी भीड़ है. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि अब्दुल्ला आजम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. मगर रामपुर कोर्ट में उनके खिलाफ शत्रु संपत्ति का केस चल रहा था. इसी वजह से उनकी जेल से रिहाई अटकी हुई थी. 

रामपुर पुलिस ने अब्दुल्ला आजम के खिलाफ 2 नई धाराएं जोड़ने की अपील भी की थी. मगर कोर्ट ने रामपुर पुलिस की अपील को खारिज कर दिया था. इसे अब्दुल्ला आजम के लिए बड़ी राहत माना गया था. बीते दिनों रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट के जज शोभित बंसल ने अब्दुल्ला आजम को जमानत दे दी थी, जिससे उनकी रिहाई का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया था.