UP: महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, मुख्य सेविका भर्ती शुरू,डिटेल्स जानें

यूपी तक

• 01:18 PM • 06 Aug 2022

यूपी में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)की तरफ से मुख्य सेविका…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

यूपी में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)की तरफ से मुख्य सेविका के 2693 पदों पर भर्ती निकाली गई है.

इन पदों पर 3 अगस्त से आवेदन शुरू हो गए हैं. इच्छुक महिला अभ्यर्थी 24 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं.

बता दें कि इस भर्ती में केवल पीईटी 2021 क्ववालीफाई कर चुके उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं.

अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन में एक विषय के तौर पर समाजशास्त्र या समाज कार्य या गृह विज्ञान या पोषण व बाल विकास विषय होना चाहिए.

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई, 2022 को 21 से 40 साल के बीच की होनी चाहिए.

इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

UPSSSC PET 2022: यूपी पीईटी परीक्षा अब नजदीक, जानें पूरा सेलेबस और इसे जुड़े खास अपडेट्स