UP Board Exams 2022: पहले दिन 4 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

पंकज श्रीवास्तव

• 03:55 AM • 25 Mar 2022

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो चुकी हैं. पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल और इंटर के 2 लाख 61 हजार 120…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो चुकी हैं. पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल और इंटर के 2 लाख 61 हजार 120 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी.

पहले दिन द्वितीय पाली में एक लाख 57 हजार 387 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. हाईस्कूल और इंटर को मिलाकर पहले दिन 4 लाख 18 हजार 507 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है.

पहले दिन यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर में कुल 23 नकलची पकड़े गए.

हाईस्कूल में 16 बालक, चार बालिका और इंटरमीडिएट में दो बालक, एक बालिका नकल करते पकड़े गए.

बोर्ड परीक्षा में दूसरे की जगह नौ परीक्षार्थी परीक्षा देते पकड़े गए.