जालौन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश? पब्लिक टॉयलेट्स पर लिखे गए इन मुगल शासकों के नाम

जालौन में कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है. बता दें कि अराजक तत्वों ने जिले में बने अलग-अलग पब्लिक टॉयलेट पर…

अलीम सिद्दीकी

• 08:05 AM • 24 May 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

जालौन में कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है.

बता दें कि अराजक तत्वों ने जिले में बने अलग-अलग पब्लिक टॉयलेट पर मुगल शासकों के नाम लिख दिए हैं. लगभग 7 टॉयलेट पर शासकों के नाम लिखे गए हैं.

अराजक तत्वों ने किसी टॉयलेट का नाम औरंगजेब टॉयलेट रख दिया तो किसी टॉयलेट का नाम मोहम्मद गजनवी रख दिया है.

ऐसे ही कई टॉयलटों के बाहर हुमायूं, अकबर, खिलजी आदि के नाम लिखे गए हैं.