Lucknow News: नगर-निगम के पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर पिटबुल जिसने ली थी अपनी मालकिन की जान

आशीष श्रीवास्तव

• 11:05 AM • 14 Jul 2022

लखनऊ में बुजुर्ग महिला सुशीला त्रिपाठी की नोंच कर हत्या करने वाले पिटबुल कुत्ते को अब नगर निगम के पिंजरे में रखा जाएगा. खबर के…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

लखनऊ में बुजुर्ग महिला सुशीला त्रिपाठी की नोंच कर हत्या करने वाले पिटबुल कुत्ते को अब नगर निगम के पिंजरे में रखा जाएगा.

खबर के अनुसार, 4 लोगों का पैनल पिटबुल कुत्ते के बिहेवियर की जांच करेगा.

बताया जा रहा है कि पिटबुल कुत्ते के मालिक अमित त्रिपाठी का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा.

गौरतलब है कि मृतका का बेटा इस कुत्ते को घर लाया था और उसने कभी नहीं सोचा होगा कि यही कुत्ता उसकी मां की मौत कारण बन जाएगा.

खबर के मुताबिक, घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थीं और उनका बेटा जिम गया हुआ था.