इटावा: सांप और बिच्छुओं वाली ऐसी होली न देखी होगी, ढोलक की थाप पर होती है इनमें भी हलचल

अमित तिवारी

• 03:44 AM • 19 Mar 2022

इटावा जिले की ताखा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सौथना के ग्रामीण हर साल एक अनोखे तरीके से होली मनाते हैं. दरअसल, गांव के जर्जर…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

इटावा जिले की ताखा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सौथना के ग्रामीण हर साल एक अनोखे तरीके से होली मनाते हैं.

दरअसल, गांव के जर्जर हो चुके एक मंदिर में ग्रामीण सांप और बिच्छूओं के साथ होली खेलते हैं.

ऐसी मान्यता है कि मंदिर के एक ‘श्रापित’ स्थान पर फाग गायन कर ढोलक की थाप बजते ही सांप और बिच्छू निकलने लगते हैं.

बता दें कि ग्रामीण बिच्छूओं को हाथ में लेकर उनके साथ ‘होली’ खेलते हैं और अपने शरीर पर भी उन्हें चलाते हैं.