बांदा: खुद पुलिसवालों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, बिना नंबर प्लेट-हेलमेट के बुलेट पर सवार

बांदा में लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पाठ पढ़ाने वाली यूपी पुलिस ने खुद नियमों की धज्जियां उड़ाईं. नियमों की धज्जियां उड़ाने…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

बांदा में लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पाठ पढ़ाने वाली यूपी पुलिस ने खुद नियमों की धज्जियां उड़ाईं.

नियमों की धज्जियां उड़ाने से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो में साफ दिख रहा कि बगैर नम्बर प्लेट की बुलेट पर बिना हेलमेट के 3 पुलिसकर्मी ट्रिपलिंग कर सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं.

वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के नए ओवरब्रिज का बताया जा रहा है.