वाराणसी: बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति की गुमशुदगी की NSUI ने दी तहरीर

भाषा

• 03:25 AM • 20 Dec 2021

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के नवनियुक्त कुलपति के अब तक पद भार ग्रहण न करने को लेकर छात्र संगठन NSUI की विश्वविद्यालय इकाई…

UP Tak
Google CTA

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के नवनियुक्त कुलपति के अब तक पद भार ग्रहण न करने को लेकर छात्र संगठन NSUI की विश्वविद्यालय इकाई ने गुमशुदगी की तहरीर दी है.

यह भी पढ़ें...

NSUI (बीएचयू इकाई) के कार्यकर्ता रोहित सिंह ने कहा, ‘‘नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर सुधीर जैन को नियुक्त हुए एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अब तक कार्यभार नहीं ग्रहण किया है. इसलिए हमें यह संदेह है कि वो कहीं लापता हो गए हैं और इस वजह से कार्यभार नहीं संभाल पा रहे हैं.’’

चौकी प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में एनएसयूआई ने कुलपति के लापता होने का संदेह जताते हुए पुलिस प्रशासन से उनको खोजने का आग्रह किया.

UP Tak की गंगा यात्रा: वाराणसी की दिव्यांग शिखा ने सुनाई PM मोदी से ‘खास’ मुलाकात की कहानी