दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. एबीवीपी ने यश डबास को अध्यक्ष पद, इशू मौर्य को उपाध्यक्ष पद, रिया छाबड़ी को सचिव पद और लक्ष्यराज सिंह को संयुक्त सचिव पद के लिए प्रत्याशी बनाया है. आपको बता दें कि इशू मौर्य मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के लिए रहने वाले हैं. उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनने के बाद इशू मौर्य की चर्चा है. खबर में आगे जानिए कौन हैं इशू मौर्य?
ADVERTISEMENT
कौन हैं इशू मौर्य?
आपको बता दें कि इशू मौर्य मूल रूप से वाराणसी के पहड़िया क्षेत्र के रहने वाले हैं. 23 साल के इशू ने वाराणसी के ही सनबीम वरुणा स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद उनका एडमिशन दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में हुआ. यहां से ग्रेजुएशन पूरी करने वाले इशु साल 2021 से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए हैं.
अपने छात्र जीवन के दौरान इशू मौर्य नेतृत्व, वाद-विवाद और जनसंचार के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे.इशू सत्यवती कॉलेज में एबीवीपी का अध्यक्ष रहा है और 'स्टूडेंट्स फॉर सेवा' के सह-संयोजक के पद पर भी कार्य किया है. वर्तमान में इशु मौर्य दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कैंपस लॉ सेंटर (CLC) से वकालत (कानून) की पढ़ाई कर रहे हैं.
इशू के परिवार में कौन-कौन?
हमने इशू के बड़े भाई आदित्य से बात की. बकौल आदित्य, इशू और उनके पिता का नाम मुन्ना मौर्य और मां का नाम शशि मौर्य है. इशू के पिता और भाई दोनों ही वाराणसी में व्यापार करते हैं. आदित्य ने बताया कि इशू शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं. घर से हमेशा उन्हें आगे बढ़ने का सपोर्ट मिला है. आदित्य ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके भाई इशू चुनाव में जरूर जीत हासिल करेंगे.
ADVERTISEMENT











