ADVERTISEMENT
वाराणसी में बीजेपी के बूथ विजय अभियान सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के भाषण के बीच में ही कार्यकर्ताओं के निकलने की तस्वीरें सामने आई हैं.
संपूर्णानंद संस्कृत विवि के मैदान में बीजेपी के बूथ पदाधिकारी उस वक्त कुर्सी छोड़-छोड़कर जाते दिखाई देने लगे जब पीएम मोदी के भाषण को कुछ देर हो गया.
कुछ ही देर में सैकड़ों कुर्सियां खाली हो गईं और बीजेपी के बूथ पदाधिकारी बाहर का रास्ता नापने लगे.
इस बारे में जब बीजेपी बूथ पदाधिकारियों से वजह पूछी गई तो सभी ने अपनी अलग-अलग मजबूरी और रोचक बहाने बनाए.
एक बूथ पदाधिकारी सन्नी सिंह ने कहा कि जरूरी मीटिंग में जाना है, तो धरसौना बूथ अध्यक्ष हरिवंश सिंह बोले कि चलते-फिरते PM मोदी को सुन रहें हैं.
BJP OBC मोर्चे के अध्यक्ष सोमनाथ मौर्य भी पीएम के भाषण के दौरान ही बाहर निकलते मिल गए. पूछे जाने पर उन्होंने कॉल ऑफ नेचर वाली सफाई दी.
ADVERTISEMENT









