प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ का लिया जायजा, DM को फोन पर दिए ये सख्त निर्देश

यूपी तक

03 Sep 2026 (अपडेटेड: 03 Sep 2026, 12:19 PM)

PM Update on Varanasi Flood: वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया है. प्रधानमंत्री ने वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से फोन पर बातचीत करके प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए युद्धस्तर पर काम किया जाए.

UP Tak

PM Modi

Google CTA

PM Update on Varanasi Flood: वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया है. प्रधानमंत्री ने वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से फोन पर बातचीत करके बाढ़ के ताजा हालात की पूरी जानकारी ली है. उन्होंने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए जो राहत शिविर बनाए गए हैं, उनमें लोगों को दी जा रही तमाम सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से पूछा है.

यह भी पढ़ें...

इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए युद्धस्तर पर काम किया जाए, जिससे मुश्किल की इस घड़ी में आम जनता को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े.

तेजी से चलाएं राहत कार्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद में कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा है कि जो लोगों राहत शिविरों में शरण में ले रहे हैं, उन्हें तुरंत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और बाढ़ से बचाने के लिए राहत कार्य को पूरी तरह से युद्धस्तर पर चलाया जाए.

राहत सामग्री की न हो कमी

पीएम मोदी ने जिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिए है कि जहां भी राहत सामग्री की ज्यादा जरूरत हो, वहां बिना किसी देरी के तुरंत सारी व्यवस्थाएं की जाए. इसके साथ ही कहा है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों तक तेज गति से राहत पहुंचाने का काम बिना रुके किया जाना चाहिए.

बुजुर्गों और बच्चों का रखें ध्यान

बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे लोगों की स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने प्रशासन को खास हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि शिविरों में रह रहे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाए और उनके लिए हर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए.

स्थिति पर लगातार रखें सतर्क नजर

प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि बाढ़ से बदले हालात पर सतर्क नजर रखी जाए. इसके साथ ही जो लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उन तक बिना किसी देरी के राहत पहुंचाने में कोई कमी नहीं आनी चाहिए.

प्रधानमंत्री और जिलाधिकारी के बीच हुई इस बातचीत की पूरी जानकारी वाराणसी सूचना विभाग की ओर से साझा की गई है.

यह भी पढ़ें: हम निलंबन की मांग नहीं करेंगे... मूंछों पर ताव देने वाले मैनपुरी DSP अशोक सिंह पर अखिलेश यादव का पलटवार