नए साल से वाराणसी और लखनऊ के बीच दौड़ेंगी ‘राजधानी एक्सप्रेस बसें’, इतना होगा किराया

रोशन जायसवाल

• 09:08 AM • 25 Dec 2022

Varanasi News: अगर आप भी यूपी की राजधानी लखनऊ बस से कम वक्त में पहुंचना चाहते हैं तो सिर्फ एक माह इंतजार करना पड़ेगा. क्योंकि…

UP Tak
Google CTA

Varanasi News: अगर आप भी यूपी की राजधानी लखनऊ बस से कम वक्त में पहुंचना चाहते हैं तो सिर्फ एक माह इंतजार करना पड़ेगा. क्योंकि राज्य परिवहन निगम सभी डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर से स्टेट कैपिटल को जोड़ने के लिए नॉन स्टॉप बस सेवा ‘राजधानी एक्सप्रेस’ अगले माह से शुरू करने जा रही है. वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में यह बस सेवा नए साल के तोहफे के तौर पर जनवरी माह में शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़ें...

इस बारे में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि ‘राजधानी एक्सप्रेस’ बस सेवा का मकसद है कि कम समय में जिलों के हेड क्वार्टर को राजधानी लखनऊ से जोड़ा जाए.

क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि इसके लिए शुरू होने वाली इस सेवा में कम से कम स्टॉपेज को रखना तय हुआ है. फिलहाल उनके परिक्षेत्र में आने वाले सभी जिलों से यह बस सेवा शुरु होने वाली है. इसके लिए नए रंग के बसों का बेड़ा जनवरी माह में मिल जाएगा. जिसमें प्रत्येक बस में 52-52 सीट्स होगी और यह बस नॉन एसी होगी. यह बस सेवा वाराणसी-लखनऊ, चंदौली-लखनऊ, सोनभद्र-मिर्जापुर-लखनऊ और अंतिम शक्तिनगर-विंध्यनगर-प्रयागराज-लखनऊ के रूट पर चलेगी और इसी क्रम में बस वापस भी लौटेंगी.

वाराणसी जोन के सभी छह जिलों से लखनऊ के लिए राजधानी बसें, संचालित की जाएंगी. इसको लेकर रोडवेज प्रशासन तैयारियों में जुट गया है.

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लंबे रूट पर दो-दो बसों का परिचालन रहेगा. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर भविष्य में और भी बसों को बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने आगे बताया कि इन बसों का किराया सामान्य से 10% तक ज्यादा होगा और इसके टिकट को विंडों के अलावा ऑनलाइन भी प्राप्त किया जा सकेगा.

प्रयागराज: गायब हुआ 8 साल का पालतू कुत्ता फिरोज, मालकिन ने लगवा दिए पोस्टर, मिलेगा इनाम