Varanasi News : IIT BHU कैंपस में 2 महीने पहले हुए गैंगरेप के मामले में 60 दिनों बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों कुणाल पांडेय, सक्षम पटेल और अभिषेक चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो महीने पहले हुए गैंगरेप (IIT BHU Gangrape Case) मामले में तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दूसरी तरफ बीजेपी से संबंध होने और विपक्षी दलों के हमले के बाद पार्टी ने तीनों को निष्कासित कर दिया है. वहीं आरोपियों को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है.
ADVERTISEMENT
पार्षद का चुनाव लड़ने की थी तैयारी
बता दें कि आईआईटी छात्र से रेप का आरोपी पार्षद का चुनाव लड़ने की कर तैयारी कर रहा था. आईआईटी छात्र से गैंगरेप क्या आरोपी कुणाल पांडे के ससुर मदन मोहन तिवारी नगर निगम अंतर्गत सारी सर्जन वार्ड से पार्षद हैं. जबकि आरोपी कुणाल पांडे खुद पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था. 2 साल पहले उसकी शादी हुई है और उसके घर के दरवाजे पर आईटी महानगर भाजपा सेल का कोड भी लगा हुआ है.
12th में पढ़ाई कर रहा था आरोपी
वहीं आरोपी आनंद उर्फ अभिषेक चौहान इंटर की पढ़ाई करता है. उसके पिता और भाई साड़ी बनारस की साड़ी का छपाई का काम करते हैं. तीसरा आरोपी सक्षम पटेल कौड़िया अस्पताल में कंपाउंड है. उसके परिजन फल की दुकान भी लगते हैं. जानकारी के मुताबिक उसके घर पर विधायकों से लेकर सत्ता पक्ष के लोग आते जाते रहे हैं और वह क्षेत्रीय अध्यक्ष का कुछ दिन PA भी रहा है.
घटना के 60 दिन बाद हुई गिरफ्तारी
बता दें कि बनारस में छात्रा के साथ हुई घटना में पुलिस द्वारा पुष्टि के बाद 60 दिन के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार किया. इस दौरान आरोपी बेफिक्र होकर घूम रहे थे. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक उनको पूरा विश्वास हो गया था कि पुलिस उनके मामले में कार्रवाई नहीं करेगी, इसलिए तीनों आरोपी इस बीच विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश भी गए थे. जिसके बाद वह वापस आ गए थे. जिसके बाद छात्रों का BHU में लगातार प्रदर्शन जारी था. इधर, अपराध में उनकी संलिप्तता की पुलिस की पुख्ता पुष्टि के बाद आरोपियों कि गिरफ्तारी की जा सकी.
ADVERTISEMENT










