रेप के बाद कराया गर्भपात... यूपी पुलिस के सिपाही प्रशांत राय ने बर्बाद की महिला की जिंदगी! ये कैबिनेट मंत्री का भी है गनर

रोशन जायसवाल

05 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

Varanasi Crime News: वाराणसी में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सुरक्षा में तैनात सिपाही प्रशांत राय को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शोषण और जबरन गर्भपात कराने का आरोप है.

Prashant Rai

Prashant Rai

Google CTA

Varanasi Crime News: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय का नाम सुर्खियों में है. यूपी पुलिस के सिपाही प्रशांत राय को वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रशांत राय पर 29 साल की एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है. 

यह भी पढ़ें...

चार साल पहले  हुई थी महिला की प्रशांत राय से मुलाकात

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात प्रशांत राय से चार साल पहले हुई थी. प्रशांत ने खुद को यूपी पुलिस का सिपाही बताया, जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत और फिर नजदीकियां बढ़ गईं. आरोपी सिपाही ने शादी का वादा किया और पीड़िता को सारनाथ क्षेत्र के बेनीपुर में एक किराए के मकान में साथ रखने लगा. पीड़िता का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो प्रशांत ने उसके साथ मारपीट की और मिर्जापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर उसका जबरन गर्भपात करा दिया.

थाने में पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

पीड़िता 4 मई को न्याय की गुहार लेकर सारनाथ थाने पहुंची. शिकायत मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई जिसके बाद प्रशांत राय अपने बड़े भाई के साथ थाने पहुंचा. पुलिस पूछताछ के दौरान वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. एसीपी सारनाथ विदुश सक्सेना ने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

कौन है प्रशांत राय

प्रशांत राय मूल रूप से मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज चंद्रगढ़ का रहने वाला है. वह साल 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था. वर्तमान में उसकी तैनाती गाजीपुर पुलिस लाइन से कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के सुरक्षा एस्कॉर्ट में बतौर गनर थी.