6 महीने पहले मुस्लिम प्रेमी से की थी शादी, अब युवती पहुंची थाने, दर्द सुन पुलिस भी सन्न

जगत गौतम

• 06:00 AM • 17 Sep 2023

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया…

UP Tak
Google CTA

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है. युवती के मुताबिक, गैर समुदाय के युवक ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया फिर उससे शादी की. मगर शादी के बाद वह उसका उत्पीड़न करने लगा.

यह भी पढ़ें...

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पति उसे पूजा-पाठ करने से रोकता है और उसपर नमाज पढ़ने का प्रेशर बनाता है. युवती का कहना है कि वह पूजा-पाठ करना चाहती है. मगर पति समेत ससुराल वाले उसे पूजा नहीं करने देते और उसपर नमाज पढ़ने का प्रेशर बनाते हैं. पीड़िता का कहना है कि वह ससुराल में पूजा करना चाहती है. ऐसा करने पर अब उसका पति उसे छोड़ने के लिए बोल रहा है.

‘पति बोलता है नमाज पढ़ने के लिए’

दरअसल ये पूरा मामला मुरादाबाद के थाना बिलारी से सामने आया है. यहां एक युवती ने बीते शनिवार को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई. युवती ने शिकायत पत्र देते हुए कहा कि वह प्रेग्नेंट है. उसका पति उसे छोड़ने के लिए बोल रहा है. युवती ने पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ससुराल वाले उसे पूजा करने से रोकते हैं और उसपर नमाज पढ़ने का दबाव बनाते हैं.

पीड़िता का कहना है कि ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जाता है. पति ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी की थी. मगर वहां उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. पीड़िता का कहना है कि पति उससे कहता है नमाज पढे़गी तो रखूंगा, नहीं पढ़ेगी और पूजा-पाठ करेगी तो तलाक दे दूंगा.

आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए बनी पुलिस टीम

इस पूरे मामले पर एसपी हेमराज मीणा ने कहा, “थाना बिलारी में एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है. उसने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसे शादी की. वह दोनों हिमाचल प्रदेश में रहे थे. महिला का कहना है कि उसका पति और ससुराल वाले उसे काफी प्रताड़ित कर रहे हैं. उसे बार-बार तलाक की धमकी दी जा रही है. महिला ने बताया है कि वह  पूजा-पाठ करना चाहती थी, लेकिन घर वाले उसे चीज को मना कर देते हैं. केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है. कार्रवाई की जा रही है.”