Sitapur News: शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजस्थानी होटल में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान हरदोई जिले की रहने वाली अनुपम पांडे के रूप में हुई है.
ADVERTISEMENT
जानकारी के अनुसार, अनुपम 8 जुलाई से होटल के कमरा नंबर-201 में ठहरी हुई थीं. शुक्रवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो महिला का शव कमरे के अंदर मिला.
घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृतका के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि अनुपम की हत्या की गई है. उनका कहना है कि मृतका का अपने पति अमित पांडे से लंबे समय से विवाद चल रहा था.
पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और होटल स्टाफ समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है.
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा.फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
ADVERTISEMENT











