Milk Vendor Arif: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में खाने-पीने की चीजों में थूक मिलाने का एक और घिनौना और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कोतवाली देहात इलाके में लोगों के घरों में सुबह-सुबह सेहत का ढोंग रचकर दूध बांटने वाले एक दूध विक्रेता आरिफ को रंगे हाथ पकड़ा गया है. आरोप है कि आरिफ घरों के बर्तनों में दूध डालने से ठीक पहले उसमें थूक मिला देता था. इस हरकत की भनक लगते ही एक स्थानीय संगठन ने बकायदा जाल बिछाया और आरिफ की इस घिनौनी करतूत को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. सबूत सामने आते ही मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया और आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया.
ADVERTISEMENT
दूध में थूकता दिखा आरिफ
यह पूरी घटना सीतापुर के कोतवाली देहात इलाके के आदर्श नगर मोहल्ले की है. दरअसल, हिंदू शेर सेना संगठन को पिछले कुछ दिनों से लगातार गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं कि इलाके में आने वाला एक दूधिया आरिफ शुद्धता के नाम पर लोगों की सेहत और धर्म के साथ खिलवाड़ कर रहा है. वह घरों के बाहर खड़े होकर गुपचुप तरीके से दूध में थूकता है.
इस इनपुट की हकीकत जानने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक फुलप्रूफ प्लान तैयार किया. कार्यकर्ता सुबह ही आदर्श नगर मोहल्ले में पहुंच गए और छिपकर सही समय और सही मौके का इंतजार करने लगे ताकि आरोपी को भागने या मुकरने का कोई मौका न मिले.
कैमरे में रिकॉर्ड हुई आरिफ की गंदी हरकत
प्लान के मुताबिक, जैसे ही वह दूधिया आदर्श नगर निवासी सौरभ के दरवाजे पर अपनी बाइक खड़ी कर दूध देने पहुंचा, संगठन के लोग एक्टिव हो गए. दूधिया जैसे ही डिब्बे से दूध नापने लगा उसने आदत के मुताबिक उसमें थूक दिया.
इसी दौरान घात लगाए बैठे कार्यकर्ताओं ने इस पूरी हरकत का वीडियो बना लिया. कैमरे में साफ रिकॉर्ड हुआ कि वह प्लास्टिक के डिब्बे में रखे दूध में बाकायदा थूक रहा था. रंगे हाथ पकड़े जाते ही कार्यकर्ताओं ने उसे चारों तरफ से घेर लिया.
'थूक नहीं रहा था, खराब है या नहीं सूंघ रहा था'
हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने बताया कि 'पकड़े गए दूध विक्रेता की पहचान आरिफ के रूप में हुई है जो इमिलिया सुल्तानपुर का रहने वाला है. वह लंबे समय से लोगों को ऐसा ही दूषित दूध पिला रहा था. हमने उसे सबूतों के साथ पकड़कर पुलिस की कस्टडी में सौंप दिया है.'
जब मौके पर आरोपी आरिफ को वीडियो दिखाकर कड़ाई से पूछा गया कि वह ऐसा क्यों कर रहा था तो उसने खुद को बचाने के लिए एक बेहद अजीबोगरीब और हास्यास्पद तर्क दिया. आरिफ ने दावा किया कि उसने दूध में थूका नहीं है बल्कि वह तो दूध को करीब से सूंघ रहा था ताकि यह पता चल सके कि गर्मी के कारण दूध कहीं फट या खराब तो नहीं गया है. हालांकि कैमरे के अचूक लेंस में कैद हुए साफ वीडियो के आगे उसकी यह चालाकी काम नहीं आई.
सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी
घटना के तुरंत बाद स्थानीय कोतवाली देहात पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियो साक्ष्य को अपने कब्जे में लिया और आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर थाने ले गई. पुलिस ने पीड़ित परिवार और संगठन की तहरीर के आधार पर धार्मिक भावनाएं आहत करने, मिलावट करने और अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT











