Saharanpur News: सहारनपुर में सपा विधायक राम अवतार सैनी का बड़ा हमला, बोले- भाजपा ने समाज को धोखा दिया, 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन

UP Elections 2027: सहारनपुर पहुंचे सपा विधायक राम अवतार सिंह सैनी ने भाजपा पर समाज के साथ धोखा करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि पीडीए समाज तेजी से समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहा है. सैनी ने विश्वास जताया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन होगा और सपा सरकार बनाएगी.

सहारनपुर में सपा विधायक राम अवतार सैनी का बड़ा हमला, बोले- भाजपा ने समाज को धोखा दिया, 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन

सहारनपुर में सपा विधायक राम अवतार सैनी का बड़ा हमला, बोले- भाजपा ने समाज को धोखा दिया, 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन

Newzo

• 01:57 PM • 28 Jun 2026

follow google news

Saharanpur News: बिजनौर जनपद की नूरपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक राम अवतार सिंह सैनी रविवार को सहारनपुर पहुंचे. उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उनका दौरा पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के लोगों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से था. उन्होंने बताया कि सरसावा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम नवादा चौहान में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

यह भी पढ़ें...

विधायक राम अवतार सिंह सैनी ने कहा कि बिजनौर, सहारनपुर और अमरोहा सहित कई जनपदों में सैनी समाज की अच्छी-खासी आबादी है. उन्होंने दावा किया कि अकेले सहारनपुर में ही सैनी समाज के करीब दो लाख मतदाता हैं. उन्होंने कहा कि वह समाज के लोगों को यह संदेश देने आए हैं कि अब तक जिस राजनीतिक रास्ते पर वे चलते रहे हैं, उसमें बदलाव की आवश्यकता है. 

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने समाज के साथ धोखा किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के नेतृत्व को कमजोर करने के साथ-साथ शिक्षा और रोजगार से भी लोगों को वंचित रखने का काम किया है. उन्होंने कहा कि पीडीए समाज अब इन मुद्दों को समझ रहा है और बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं. 

सपा विधायक ने दावा किया कि प्रदेश में राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा. उन्होंने विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. प्रेस वार्ता में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पीडीए समाज को एकजुट करने का आह्वान भी किया.