देवबंद पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के जेवर व औजार बरामद

Saharanpur News: सहारनपुर के देवबंद पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है.आरोपी के पास से सोने-चांदी के जेवरात और औजार बरामद हुए हैं.

Saharanpur News

Newzo

• 06:09 PM • 22 Apr 2026

follow google news

Saharanpur News: सहारनपुर के देवबंद थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए वांछित शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल औजार भी बरामद किए हैं. ग्राम इबादुल्लापुर, अम्बेहटा शेखा निवासी अमीर आलम ने थाना देवबंद में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 90 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए. इस संबंध में थाना देवबंद पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

यह भी पढ़ें...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त श्रवण पुत्र वंगाल उर्फ सतीश निवासी इनामपुरा थाना मंडावर, जिला बिजनौर (हाल पता कुटेसरा, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार कर लिया.

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 02 जोड़ी पायल, 01 जोड़ी झुमकी, 01 अंगूठी, 01 चैन सहित कटर और लोहे की दो छैनी बरामद की गई. बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है. इस सफलता में उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हर्ष चौहान और महिला कांस्टेबल रीकम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.