Raebareli Weather News: जनपद में बृहस्पतिवार भोर से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने अब जोर पकड़ लिया है. सुबह की हल्की बूंदाबांदी के बाद बादलों ने रुख बदला और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई. तेज बरसात से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है. हालांकि, मानसून की अब तक की सुस्त चाल चिंता का कारण बनी हुई थी, क्योंकि जून और जुलाई का महीना सूखा बीतने के बाद अगस्त की शुरुआत में झमाझम बारिश का इंतजार किया जा रहा था.
ADVERTISEMENT
मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली निजात
बीते कई दिनों से कड़क धूप और उमस से बेहाल जिलेवासियों के लिए बारिश राहत की खबर लेकर आई. भोर में शुरू हुई फुहारों के बाद सुबह झमाझम बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. ठंडी हवाओं के साथ हो रही बरसात से मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया है और लोगों को भीषण उमस से आजादी मिली है.
सूख रही धान की फसल को मिलेगी संजीवनी
झमाझम बारिश शुरू होने से सबसे बड़ी राहत अन्नदाता को मिलती दिख रही है. मानसून कमजोर पड़ने की वजह से जिले में अभी तक जरूरत के मुताबिक बारिश नहीं हुई थी. मुख्य फसल धान की रोपाई के बाद पानी के अभाव में खेत सूख रहे थे और फसलें प्रभावित हो रही थीं. अब झमाझम बरसात होने से धान की फसल को नई संजीवनी मिलने की उम्मीद जगी है.
अगस्त में झमाझम की आस
किसानों का कहना है कि जून और जुलाई में बारिश न होने से काफी नुकसान हुआ है. अब अगस्त में मौसम ने करवट ली है और बादलों ने बरसना शुरू किया है.यदि बारिश की यह रफ्तार अगले कुछ दिनों तक जारी रहती है, तो सूख रही फसलों को बचाना संभव हो सकेग. कृषि विशेषज्ञों ने भी बारिश को फसलों के लिए बेहद फायदेमंद बताया है.
ADVERTISEMENT











