Raebareli Sona Chandi Bhav 8 July 2026: रायबरेली में महंगाई की मार, सहालग के बावजूद सराफा बाजार पड़ा सुस्त, 'आसमान' छू रहे सोने-चांदी के भाव

Newzo

• 10:40 AM • 08 Jul 2026

Raebareli Sona Chandi Price 8th July 2026: सहालग के अंतिम दौर में भी महंगाई ने सराफा बाजार की रौनक फीकी कर दी है. सोना-चांदी के रिकॉर्ड दामों के कारण ग्राहक केवल जरूरतभर के हल्के आभूषण खरीद रहे हैं. वहीं कपड़ा बाजार में शादी की खरीदारी से अच्छी चहल-पहल देखने को मिल रही है.

रायबरेली में महंगाई की मार: सहालग के बावजूद सराफा बाजार पड़ा सुस्त, 'आसमान' छू रहे सोने-चांदी के भाव

रायबरेली में महंगाई की मार: सहालग के बावजूद सराफा बाजार पड़ा सुस्त, 'आसमान' छू रहे सोने-चांदी के भाव

Google CTA

Raebareli Sona Chandi Price 8th July 2026: भीषण गर्मी के बीच सहालग का सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है. आगामी 15 जुलाई तक शादियों के शुभ मुहूर्त हैं, जिसे लेकर बाजारों में हलचल तो है, लेकिन महंगाई की मार ने त्योहार और वैवाहिक सीजन की रौनक को थोड़ा फीका कर दिया है. खासकर सराफा बाजार में इस बार वो परंपरागत चमक दिखाई नहीं दे रही है, जो आमतौर पर शादियों के सीजन में नजर आती है. सोना और चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिसके चलते आभूषणों की दुकानों से आम खरीदार दूरी बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें...

​इक्का-दुक्का खरीदारों के भरोसे सराफा बाजार

​शहर के प्रमुख सराफा बाजारों में इन दिनों मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है, शादियों के अनिवार्य रीति-रिवाजों के कारण लोग दुकानों पर पहुंच तो रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या बेहद सीमित है. सराफा कारोबारियों का कहना है कि जहां पहले शादियों के सीजन में पैर रखने की जगह नहीं होती थी, वहीं अब ऊंचे दामों के कारण दुकानों पर महज इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आ रहे हैं. लोग सिर्फ बेहद जरूरी और हल्के जेवरात की ही खरीदारी कर रहे हैं. भारी गहनों की मांग में इस बार भारी गिरावट दर्ज की गई है.

​कपड़ा बाजार में दिखी थोड़ी रौनक

सराफा बाजार के मुकाबले कपड़ा मंडी की स्थिति थोड़ी बेहतर है. शादियों के लिए कपड़ों की खरीदारी के चलते कपड़ा दुकानों और रेडीमेड शोरूम्स में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है. बजट के अनुसार लोग कपड़ों की खरीदारी में जुटे हैं, जिससे कपड़ा व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं.