Raebareli Gold Silver Rate: रुकने का नाम नहीं ले रहे सोने के दाम, रायबरेली के सराफा बाजार में छाया सन्नाटा, जानें आज की कीमतें

Newzo

• 10:23 AM • 29 Jul 2026

Raebareli Sona Chandi Rate 29 July 2026: बुधवार को सोना ₹1,46,050 और चांदी ₹2,44,900 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. बढ़ती कीमतों से खरीदार दूर हो रहे हैं, जबकि व्यापारी अब आगामी त्योहारी सीजन से कारोबार में तेजी की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

रुकने का नाम नहीं ले रहे सोने के दाम, रायबरेली के सराफा बाजार में छाया सन्नाटा, जानें आज की कीमतें

रुकने का नाम नहीं ले रहे सोने के दाम, रायबरेली के सराफा बाजार में छाया सन्नाटा, जानें आज की कीमतें

Google CTA

Raebareli News: स्थानीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों की 'आग' बुझने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को कीमती धातुओं के तेवर और ज्यादा तेज हो गए, जिससे बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा. बुधवार को सराफा बाजार में सोने के भाव उछलकर 1,46,050 रुपये और चांदी 2,44,900 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के चलते दुकानों से खरीदार गायब हैं और सराफा व्यापारी हाथ पर हाथ धरे बैठने को मजबूर हैं.लोकल बाजार के मुताबिक अन्य शहरों से भाव में अन्तर सम्भव है.

यह भी पढ़ें...

आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ा रुझान

कीमती धातुओं के दाम बजट से बाहर होने के कारण आम ग्राहक अब विकल्प तलाश रहे हैं. सराफा बाजार में पहुंच रहे इक्का-दुक्का लोग भी असली सोने-चांदी के बजाय आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी को तरजीह दे रहे हैं.

त्योहारों से बंधी उम्मीदें

​दुकानों पर खरीदारों की बेरुखी से स्थानीय व्यापारी चिंता में हैं. दिनभर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने के बाद अब कारोबारियों की पूरी नजर आगामी त्योहारी सीजन पर टिकी है. सराफा व्यवसायियों का मानना है कि त्योहारों की आहट के साथ बाजार की रंगत लौटेगी और ग्राहकी में सुधार होगा.