सुपुर्द-ए-खाक से पहले प्रयागराज में कहां रखा गया है अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान का शव?

यूपी तक

• 12:20 PM • 07 Aug 2026

Aban Ahmed funeral: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद का अंतिम संस्कार आज प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में होगा. सड़क हादसे में हुई थी मौत.

UP Tak
Google CTA

Aban Ahmed funeral: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद का अंतिम संस्कार आज प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में होगा. सड़क हादसे में मौत के बाद पोस्टमार्टम पूरा होने पर आबान का शव झांसी से प्रयागराज लाया गया. फिलहाल शव हटवा स्थित उनकी बुआ के घर पर रखा गया है. वहीं, कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आबान की कब्र भी खोदी जा रही है.

यह भी पढ़ें...

हटवा में रखा गया है आबान का शव

सड़क हादसे के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने पर आबान अहमद का शव झांसी से प्रयागराज लाया गया. रात में रवाना हुई डेड बॉडी सुबह करीब 7 बजे प्रयागराज के हटवा पहुंची. फिलहाल शव को हटवा स्थित उनकी बुआ के घर पर रखा गया है, जहां परिवार के सदस्य मौजूद हैं.

कसारी मसारी कब्रिस्तान में होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, आबान अहमद को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के परिवार के लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है.

यहीं पर अतीक अहमद, अशरफ अहमद, असद अहमद के साथ-साथ अतीक अहमद के माता-पिता की कब्र भी मौजूद है. अब आबान अहमद की कब्र भी इन्हीं कब्रों के पास खोदी जा रही है.

नमाज के बाद होगी सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया

बताया गया कि पहले दोपहर करीब 1:30 बजे नमाज अदा की जाएगी. इसके बाद कसारी मसारी कब्रिस्तान में आबान अहमद को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

अतीक के पैतृक घर के पास है कब्रिस्तान

बताया गया कि कसारी मसारी कब्रिस्तान अतीक अहमद के पैतृक घर और उनके बनवाए गए घर से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. अतीक अहमद के परिवार में किसी सदस्य की मौत होने पर इसी कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाती है.

यह भी पढ़ें: अतीक के बेटे आबान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ब्रेन हेमरेज और अंदरूनी चोटों से हुई मौत