हमीरपुर में बारात जा रही गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक साथ इतने लोगों की सड़क पर बिछीं लाशें

हमीरपुर में बारातियों से भरी वैन और तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हुए. पुलिस जांच कर रही है.

यूपी तक

• 12:37 PM • 28 Apr 2026

follow google news

हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया है. शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बारातियों से भरी इको वैन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में मौके पर ही 4 बारातियों की मौत हो गई.जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर से कुछ बाराती एक इको वैन में सवार होकर महोबा शादी में शामिल होने जा रहे थे. तभी महोबा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास सामने से आ रहे गिट्टी लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को भीषण टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई.

प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसपी और डीएम समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से महोबा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक चीनू प्रसाद को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस खौफनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.