Bulandshahr Triple Murder: केक पर विवाद में 3 मौतों के बाद पुलिस ने मामले पर कर दिया बड़ा खुलासा!

बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन युवकों की मौत हो गई है. पुलिस जांच में जुटी है.

यूपी तक

• 08:50 PM • 26 Apr 2026

follow google news

Bulandshahr Triple Murder: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुरजा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक जिम में हुई ट्रिपल मर्डर की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. अब इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान सामने आया है. मौके पर पहुंचे एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नेथानी ने इस खूनी वारदात के पीछे के हथियारों और जांच की दिशा पर बड़ा खुलासा किया है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पुलिस का खुलासा?

एडीजी भानु भास्कर ने मीडिया को जानकारी दी कि वारदात में .32 बोर की रिवॉल्वर या पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था जिससे तीन युवकों की जान ली गई. उन्होंने बताया कि जिम में जीतू नाम के युवक के जन्मदिन की पार्टी के दौरान केक लगाने को लेकर हुए विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि जीतू ने मनीष, उसके चचेरे भाई अमरदीप और भतीजे आकाश पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस दौरान तीनों के सिर में गोलियां लगी थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस की जांच और एसआईटी का गठन

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि 8 अन्य टीमें लगातार बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं. पुलिस ने घटनास्थल से सभी वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्य, साथ ही तकनीकी हार्डवेयर भी जब्त कर लिए हैं. पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि एक एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है जो इस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है. अभी यह जांच जारी है कि क्या जीतू के साथ अन्य व्यक्ति भी थे और इस पूरी साजिश में किसकी क्या भूमिका थी. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.