Dr Sanjay Nishad: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल मैदान में दमखम दिखाने के लिए उतर गए हैं. इस चुनावी समर को ध्यान में रखते हुए निषाद पार्टी ने भी अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद जालौन जिले में आयोजित एक बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान मंत्री जी अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता बुरी तरह भड़क गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
जालौन में कार्यकर्ता पर भड़के
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद जालौन जिले में आयोजित एक बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. वह आने वाले चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की तैयारियों को तेज करने के लिए वहां गए थे. इसी सम्मेलन के दौरान मंच पर जब एक कार्यकर्ता अपनी बात रखने के लिए खड़ा हुआ, तो मंत्री संजय निषाद उस पर अचानक भड़क गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
मंच से दी कड़ी फटकार
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मंच से ही अपना आपा खोकर कार्यकर्ता को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि अपना दिमाग सही कर लो 'संगठन में काम तुम्हारा बाप करेगा.' मंत्री जी द्वारा इस्तेमाल की गई इस अभद्र और विवादित भाषा के कारण सम्मेलन में मौजूद अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी कुछ देर के लिए काफी असहज नजर आए.
दलालों पर मढ़ा हार का ठीकरा
मंत्री संजय निषाद ने सिर्फ कार्यकर्ता को डाट ही नहीं लगाई, बल्कि कुछ लोगों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने इस सीट पर हुई पिछली हार का ठीकरा कथित दलालों पर फोड़ा है. उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को डांटते हुए कहा कि कुछ दलालों के कारण और जरा से पैसे के लालच में आकर पिछली बार जीती हुई सीट भी हरवा दी गई थी. अपने इन्हीं तल्ख बयानों के चलते कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अब एक नए विवाद में घिर गए हैं और उनका यह वीडियो राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा में है.
ADVERTISEMENT











