शारीरिक संबंध बनाते समय पहले पति का सिर काटा फिर भांजे से भी बनाएं संबंध, शाहजहांपुर की पूजा ऐसी हैवान कैसे बन बैठी?

Shahjahanpur Crime News: यूपी के शाहजहांपुर में पूजा नाम की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसकी क्राइम गाथा जानकर आप भी हिल जाएंगे. शादी के 10 साल बाद इसने अपने पति को खौफनाक मौत दे डाली है.

Shahjahanpur Crime News

विनय पांडेय

01 Feb 2026 (अपडेटेड: 01 Feb 2026, 10:18 AM)

follow google news

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पूजा नाम की महिला ने जो कांड किया है, वह आपको हिला कर रख देगा. पूजा ने पहले अपने पति के साथ संबंध बनाएं. मगर संबंध बनाते समय उसने अपने पति के साथ खौफनाक कांड कर डाला. इसके बाद महिला ने पास में मौजूद अपने प्रेमी के साथ भी शारीरिक संबंध बनाए. मगर फिर उसने अपने प्रेमी को भी बुरा फंसा दिया. अब पुलिस ने पूजा की क्राइम गाथा का खुलासा कर दिया है. 

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: रामलीला के दौरान श्रीराम का तीर रावण की आंख में जा लगा और वो हो गया अंधा, अब SC-ST में दर्ज हुआ केस

पूजा का खौफनाक कांड

29 जनवरी के दिन शाहजहांपुर के बलराम का शव उसके अपने ही घर से बरामद किया गया था. दरअसल उसके छोटे भाई ने उसे फोन किया. मगर बलराम ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद छोटा भाई उसके घर ही चला गया. घर जाकर देखा तो बलराम का शव खून से लथपथ बिस्तर पर ही पड़ा था और पास में उसकी पत्नी लेटी थी. मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. 

बलराम की हत्या गला काट कर की गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के बाद परिजनों पर ही शक था. इसी बीच पुलिस ने मृतक के बच्चे से भी पूछताछ की तो उसने बताया कि जब पापा के चीखने की आवाज आई थी तब मां ने उससे कहा था कि पापा के सुई लगी है. इसके बाद पुलिस का मृतक की पत्नी पर शक बढ़ता चला गया.

फिर बताई पूजा ने पूरी क्राइम गाथा

इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा से सख्त पूछताछ की. इसके बाद वह टूट गई और उसने पुलिस को सब बता दिया. सामने आया कि पूजा और मृतक बलराम की शादी 10 साल पहले हुई थी. दोनों के एक बेटा भी है. मगर शादी के बाद पूजा के संबंध उसके भांजे आदेश के साथ बन गए थे. बलराम आदेश और पूजा के संबंध के बीच में आ रहा था. इसलिए दोनों ने मिलकर बलराम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इसमें सहयोगी राजचंद्र को भी शामिल कर लिया. 

योजना के तहत 28 जनवरी के दिन आदेश और राजचंद्र साथ में निकले. रास्ते में दोनों ने शराब पी. फिर दोनों पूजा के घर यानी बलराम के घर आ गए. राजचंद्र से घर के बाहर ही रहा मगर आदेश अंदर चल गया. 

संबंध बनाते समय कर दिया कत्ल

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूजा ने पहले पति बलराम के साथ शारीरिक संबंध बनाए. संबंध बनाते समय ही उसने अपने पति का गला काट डाला. इसके बाद उसने अपने प्रेमी और भांजे आदेश के साथ भी संबंध बनाए. मगर जब हत्या को लेकर हंगामा हुआ तो उसने प्रेमी आदेश पर ही आरोप लगा दिया. फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा, प्रेमी आदेश और सहयोगी राजचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.

    follow whatsapp