6 बच्चों के बाप राशिद ने ऐसा क्या कांड किया जिससे मेरठ में भड़के लोग? शर्मनाक है इसकी करतूत

उस्मान चौधरी

13 Jan 2025 (अपडेटेड: 13 Jan 2025, 11:07 AM)

UP News: मेरठ के किठौर थाना इलाके के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 6 बच्चों के पिता राशिद ने ऐसा कांड किया है, जिसको लेकर हिंदू समाज में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है.

Meerut, Meerut News, Meerut Police, Meerut Crime, Meerut Viral News

Meerut, Meerut News, Meerut Police, Meerut Crime, Meerut Viral News

Google CTA

UP News: मेरठ के किठौर थाना इलाके के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां राशिद तांत्रिक का काम करता है. आरोप है कि वह दूसरे गांव की दूसरे धर्म की नाबालिग लड़की को भगा ले गया है. बता दें कि आरोपी राशिद के 6 बच्चे हैं. बता दें कि गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. लड़की की बरामदगी के लिए परिजन ,ग्रामीण और अन्य लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे और लड़की की बरामदगी की मांग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसपर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने इस मामले में आरोपी राशिद के भाई और घर की दो महिलाओं को भी हिरासत में ले लिया है और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

6 बच्चों के बाप राशिद की शर्मनाक हरकत

दरअसल ये पूरा मामला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के मथुरा ब्लॉक के एक गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले लोग शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी ऑफिस पर आकर उन्होंने प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह मुस्लिम बाहुल्य गांव में रहते हैं. गांव का ही अपराधिक प्रवृत्ति का राशिद तांत्रिक का काम करता है.

आरोप है कि राशिद शुक्रवार को दूसरे समुदाय की 17 साल की नाबालिक किशोरी को बहला फुसला कर ले गया. गांव के लोगों और लड़की के परिजनों का कहना है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. 

हत्या के केस में जा चुका है जेल

परिजनों की तहरीर के मुताबिक, 17 वर्षीय नाबालिग को सुबह 4 बजे के आसपास आरोपी राशिद अपने साथ ले गया. परिवार बेटी को खोजता रहा. मगर वह नहीं मिली. राशिद के 6 बच्चे हैं और वह हत्या के मुकदमे में जेल जा चुका है. पीड़ित परिवार का कहना है कि बेटी घर से 59,3000 रुपये और 8 तोले सोने के जेवर व कीमती कपड़े साथ लेकर गई है. 

राशिद को लेकर गुस्से में लोग

वहीं इस मामले में नागेन्द्र गुर्जर नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर अपना विवादित वीडियो भी डाला है. वीडियो में वह आरोपी राशिद की हत्या की धमकी दे रहा है. इस मामले में हिन्दू समाज में गुस्सा है. लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया, परिवार ने बताया है कि 9 /10 जनवरी की रात में उनकी लड़की को गांव का एक युवक राशिद अपने साथ लेकर चला गया. पुलिस ने फौरन केस दर्ज किया. 11 जनवरी को आरोपी का सहयोग करने वाले उसके परिजन पर कार्रवाई की गई. हमें कुछ सुराग मिले हैं और पुलिस की 2 टीमें लगाई गई हैं. लड़की को जल्द बरामद कर लिया जाएगा. आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा.