सगाई बाद प्रेमी संग भागी थी युवती, बहन की इस हरकत के चक्कर में अब गई भाई संजय यादव की जान, झांसी का दर्दनाक कांड

प्रमोद कुमार गौतम

01 Feb 2026 (अपडेटेड: 01 Feb 2026, 11:36 AM)

Jhansi Crime News: यूपी के झांसी से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक युवती सगाई के बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई. मगर अब युवती के भाई की जान चली गई है.

Jhansi Crime News, Jhansi News, Jhansi Crime, Jhansi Crime news, Jhansi police, Jhansi viral news, Jhansi viral, up news, up viral news,

UP News

Google CTA

Jhansi News: जालौन के कोंच क्षेत्र के रहने वाले संजय यादव के परिवार ने अपनी बहन का रिश्ता विक्रम यादव नाम के युवक के साथ तय कर दिया था. मगर युवती का संबंध रिश्तेदार में एक युवक से चल रहा था. परिजनों को ये रिश्ता मंजूरी नहीं था. ऐसे में जब परिजनों ने बेटी का रिश्ता तय करवा दिया. युवती ने उस युवक से सगाई तो कर ली. मगर वह रात में ही अपने घर से भाग निकली. बता दें कि युवती की इस हरकत की कीमत अब उसके भाई को चुकानी पड़ी है. बता दें कि युवती के भाई की मौत हो गई है. 

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: शारीरिक संबंध बनाते समय पहले पति का सिर काटा फिर भांजे से भी बनाएं संबंध, शाहजहांपुर की पूजा ऐसी हैवान कैसे बन बैठी?

हुआ क्या? 

युवती के भाई का नाम संजय यादव था. वह 6 भाई और 3 बहनों में से एक था. पीड़ित मां का कहना है कि बेटी का अफेयर चल रहा था. बेटी को खूब समझाया. उसका रिश्ता भी तय करवा दिया. फरवरी में शादी थी. मगर वह 29 जनवरी की रात ही घर से भाग गई. उसका प्रेमी उसे भगा ले गया.

बता दें कि ये बात जानकर युवती का मंगेतर विक्रम भड़क गया था. विक्रम और युवती का भाई संजय युवती को खोज रहे थे. मगर झांसी के चिरगांव क्षेत्र में अचानक दोनों हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में युवती का मंगेतर घायल हो गया. मगर युवती का भाई संजय यादव नहीं बच सका और उसकी मौत हो गई. 

बताया जा रहा है कि ये दोनों बाइक पर सवार थे. तभी बाइक की टक्कर हो गई और ये हादसा हो गया. बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. युवकी और उसके प्रेमी क अभी तक कुछ पता नहीं चला है. पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया, 2 बाइकों की टक्कर में 1 शख्स की मौत हुई है. घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया था. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेज दिया गया था.