हाथरस : स्कूल देरी से पहुंचा बाबू तो प्रिंसिपल हुआ आगबबूला, कर दी जूते से पिटाई, वीडियो वायरल

राजेश सिंघल

• 06:37 PM • 11 Nov 2024

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक स्कूल के प्रिंसिपल ने स्कूल के ही बाबू की जूते से पिटाई कर दी.

Hathras News

Hathras News

Google CTA

 Hathras School Viral Video : उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक स्कूल के प्रिंसिपल ने स्कूल के ही बाबू की जूते से पिटाई कर दी. दोनों के बीच स्कूल के अटेंडेंस  रजिस्टर पर साइन करने को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया प्रिंसिपल, बाबू की पिटाई अपने जूते से करने लगा. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. 

यह भी पढ़ें...

इस बात पर भड़के प्रिंसिपल

जानकारी के मुताबिक स्कूल के बाबू नैन कमल अग्रवाल एक दिन स्कूल थोड़ी देर से पहुंचे, जिसे लेकर प्रिंसिपल कैलाश चंद ने अटेंडेंस रजिस्टर में उन्हें अनुपस्थित कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच इस मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि प्रिंसिपल ने अपने नियंत्रण खो दिया और बाबू की  जूते से पिटाई कर दी.  इस घमासान को देखकर बाकी स्टाफ ने बीचबचाव किया और झगड़े को शांत कराया.

वही स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई. मामले का सीसीटीवी फुटेज यहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला जिले के मुरसान कस्बे के जीएस स्कूल का है. 26 अक्टूबर की मारपीट का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.