मेरठ का हिंदू समाज 6 बच्चों वाले जिस राशिद को लेकर भड़का हुआ था, वह दबोचा गया, पुलिस को 50,000 भी मिले

उस्मान चौधरी

• 06:21 PM • 13 Jan 2025

UP News: मेरठ में 6 बच्चों के पिता राशिद को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया. इससे पहले पुलिस राशिद के परिजनों को भी गिरफ्तार कर चुकी थी. दरअसल इसने जो कांड किया था, उसको लेकर मेरठ का हिंदू समाज काफी भड़का हुआ था. जानिए ये पूरा मामला

Meerut, Meerut News, Meerut Police, Meerut Crime, Meerut Viral Video, UP News

Meerut, Meerut News, Meerut Police, Meerut Crime, Meerut Viral Video, UP News

Google CTA

UP News: मेरठ के राशिद को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है. इसी के साथ पुलिस ने दूसरे समुदाय की नाबालिग युवती को भी बरामद कर लिया है, जिसको राशिद अपने साथ ले गया था. पुलिस ने दावा किया है कि पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण और 50,000 रुपये भी बरामद कर लिए हैं, जो युवती अपने घर से ले गई थी.

यह भी पढ़ें...

दरअसल इस मामले को लेकर मेरठ के हिंदू समाज में काफी गुस्सा था. राशिद की शर्मनाक हरकत से ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा था. दरअसल 6 बच्चों के पिता राशिद ने दूसरे समुदाय की नाबालिग युवती को अपने जाल में फंसाया और उसके लेकर फरार हो गया. इस घटना के बाद से पुलिस ने गांव में फोर्स तैनात कर दी थी. 

परिवार के अन्य सदस्यों ने भी दिया राशिद का साथ

बता दें कि राशिद ने पूरी योजना के तहत नाबालिग को अपने जाल में फंसाया. इसमें उसके परिजनों ने भी उसका साथ दिया. पुलिस ने इस मामले में पहले से ही राशिद के परिजन साबिर, शीबा, रेशमा को गिरफ्तार कर चुकी है और आरोपियों को जेल भी भेज चुकी है. पुलिस ने युवती को भी मौ जामियाचौक, जामिया मस्जिद गली न0 4 थाना लिसाडीगेट मेरठ के एक घर से बरामद किया है. फिलहाल अब पुलिस राशिद के खिलाफ शिकंजा कस रही है और उसे जेल भेज दिया गया है.

तात्रिक का काम करता है राशिद

दरअसल ये पूरा मामला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के मथुरा ब्लॉक के एक गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले एक परिवार की नाबालिग बेटी घर से गायब थी. राशिद सुबह-सुबह के समय उसे अपने साथ ले गया था. तभी से क्षेत्र में घटना को लेकर गुस्सा था.
परिवार का कहना था कि राशिद पूरी योजना के तहत उनकी बेटी को लेकर गया है. इसमें उसके परिवारवालों ने भी उसका साथ दिया है. बता दें कि पुलिस ने पूछताछ के बाद राशिद के परिवार के कुछ सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया था.

बताया जा रहा था कि राशिद के खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में केस चल रहे हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है. बता दें कि इस घटना को लेकर हिंदू समाज में काफी गुस्सा था. मगर अब राशिद पकड़ा गया है और युवती को बरामद कर लिया गया है. पुलिस की 2 टीम राशिद के पीछे थी. अब पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया और राशिद को गिरफ्तार कर लिया है.