मेरे पति दयाराम को उसकी प्रेमिका ने मारा... खेत में मिली हसबेंड की लाश तो हमीरपुर की तारा ने बताया पूरा सच

नाहिद अंसारी

05 Nov 2025 (अपडेटेड: 05 Nov 2025, 01:27 PM)

हमीरपुर के गाहबरा गांव के पास खेत में एक शख्स का शव पड़ा मिला. मृतक की पत्नी तारा ने आरोप लगाया है कि उनके पति की प्रेमिका और उसके पिता ने मिलकर दयाराम की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को सबूत मिटाने के लिए खेत में फेंक दिया.

Hamirpur News

Hamirpur News

Google CTA

Hamirpur Crime: हमीरपुर के गाहबरा गांव के पास खेत में एक शख्स का शव पड़ा मिला. मृतक के सिर के पिछले हिस्से में कई गंभीर चोटें थीं.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर उसकी शिनाख्त कराई. इस दौरान मृतक की पहचान 40 साल के दयाराम के रूप में हुई. दयाराम की मौत के बाद उनकी पत्नी तारा ने आरोप लगाया कि उनके पति का किसी महिला के साथ अफेयर था. आरोप है कि दयाराम अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. तभी उसकी प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर दयाराम की हत्या कर दी. फिलहाल मृतक के परिजनों ने अभी रहरीर नहीं दी है. तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी. 

यह भी पढ़ें...

मैरिज हॉल में काम करता था दयाराम

मृतक की पहचान मौदहा कस्बे के पत्तेपुर मोहल्ला निवासी दयाराम के रूप में हुई. दयाराम एक मैरिज हॉल में काम करता था और अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे सहित चार मासूम बच्चों को छोड़ गया है. मृतक दयाराम की पत्नी तारा ने पुलिस को बताया कि उनके पति का पड़ोस के गांव की एक महिला से अवैध संबंध था और वह अक्सर उससे मिलने जाया करते थे. तारा का सीधा आरोप है कि उनके पति की प्रेमिका और उसके पिता ने मिलकर दयाराम की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को सबूत मिटाने के लिए खेत में फेंक दिया.

पुलिस ने आरोपियों की पहचान 

मामले की जानकारी देते हुए सदर राजेश कमल ने बताया कि दयाराम का शव खेत में पड़ा मिला है और उसके सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट के निशान हैं. उन्होंने बताया कि यह मामला आसनाई का है और अवैध संबंध से जुड़ा है. पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.अधिकारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा. हालांकि पुलिस ने दयाराम की प्रेमिका और उसके पिता की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में 72 सस्ते सरकारी फ्लैट की चाबी लोगों को मिली, जानें किस जाति को गए कितने फ्लैट