नौकर पति पत्नी ने OP राठौर और उनकी बेटी को उन्हीं के घर में 5 साल तक रखा कैद! सूखकर मरे मिले बुजुर्ग और बेटी इस हाल में...

UP News: यूपी के महोबा में नौकर पति-पत्नी ने जो कांड किया है, उसने हर किसी को हिला कर रख दिया है. वह जिस घर में काम करने आए थे, उन्होंने उसी घर के मालिक और उसकी बेटी को कैद कर लिया. 5 साल तक दोनों पिता-बेटी कैद में रहे.

Mahoba, Mahoba News, Mahoba Viral News, Mahoba Police, Mahoba Crime, Mahoba Crime News, UP News, UP Viral News, UP Viral, महोबा, महोबा न्यूज, महोबा वायरल न्यूज, महोबा पुलिस

UP News

नाहिद अंसारी

30 Dec 2025 (अपडेटेड: 30 Dec 2025, 09:27 AM)

follow google news

यह भी पढ़ें...

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा से खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां रेलवे के रिटायर्ड बुजुर्ग और उनकी मानसिक विक्षिप्त बेटी के साथ नौकर पति-पत्नी ने जो किया, वह बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाला है. बता दें कि नौकर दंपति ने रिटायर्ड बुजुर्ग और उनकी मानसिक विक्षिप्त बेटी को 5 साल तक कैद रखा. इस दौरान पति-पत्नी ने दोनों को तिल-तिल मरने के लिए मजबूर कर दिया. इस दौरान प्रताड़ना और भूख की वजह से बुजुर्ग की मौत भी हो गई. अब जब मामले का खुलासा हुआ और बेटी को बरामद किया गया तो वह इतनी कमजोर हो चुकी थी कि उसकी हड्डियां ही दिख रही थी. (घटना के वीडियो कंपा देने वाले हैं)

रामप्रकाश कुशवाहा और पत्नी रामदेवी ने कर दिया ये हाल!

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र की हिंद टायर गली में रेलवे से सीनियर क्लर्क के पद से रिटायर्ड 70 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह राठौर और उनकी 27 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त बेटी रश्मि को उनके ही घर में बंधक बनाकर रखा गया. बताया जा रहा है कि साल 2016 में ओमप्रकाश की पत्नी का निधन हो गया था. इसके बाद से वह अपनी बेटी के साथ दूसरे मकान में चले गए थे. उन्होंने देखभाल के लिए चरखारी के रहने वाले रामप्रकाश कुशवाहा और उसकी पत्नी रामदेवी को रख लिया था.

मगर इस नौकर दंपत्ति ने पूरे मकान पर कब्जा कर लिया और पिता-बेटी को नीचे मौजूद कमरे में कैद कर लिया. इस दौरान नौकर दंपति खुद ऊपर बने कमरों में रहने लगे और बुजुर्ग के पैसों पर ऐश करने लगे. मगर नीचे वाले कमरे में मौजूद बुजुर्ग और उनकी बेटी दाने-दाने के लिए तरस गए.

परिजन मिलने आते तो…

सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि जब भी ओमप्रकाश सिंह राठौर और उनकी बेटी रश्ति से मिलने परिजन आते तो ये नौकर दंपति कह देता कि वह दोनों किसी से मिलना नहीं चाहते. दोनों कहते कि उनकी तरफ से साफ कहा गया है कि उन्हें किसी भी परिजन से नहीं मिलना है. ये सुनकर परिजन वापस लौट जाते.

मौत की खबर मिली को परिजन ये देख रह गए हैरान

सोमवार को जब ओमप्रकाश की मौत की खबर मिली और परिजन घर पहुंचे. इस दौरान वहां का नजारा देख वह हैरान रह गए और उनकी चीख निकल पड़ी. बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश का शरीर पूरी तरह सूख चुका था और उनकी बेटी रश्मि एक अंधेरे कमरे में नग्न अवस्था में मिली. भूख के कारण 26 साल की युवती किसी 80 साल की बुजुर्ग महिला जैसी नजर आ रही थी. शरीर में मांस का नामोनिशान नहीं था, केवल हड्डियों का ढांचा शेष बचा था, जिसमें सिर्फ सांसे चल रही है. परिजनों का आरोप है कि नौकर ने मकान और बैंक बैलेंस के लालच में सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

अब परिजन बेटी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उसका इलाज करवाया जा रहा है. परिजनों का कहना है कि मामले में शामिल नौकर दंपति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.