मामा के साथ मिलकर बहन की शादी का कार्ड बांट रहा था सर्वेश, दोनों के साथ हुआ दर्दनाक कांड, परिवार में मचा कोहराम

अमित तिवारी

05 Nov 2025 (अपडेटेड: 05 Nov 2025, 04:48 PM)

UP News: यूपी के इटावा से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां मामा-भांजे की मौत हुई है.

Etawah, Etawah news, Etawah police, Etawah crime, Etawah crime news, up news, up police, इटावा, इटावा न्यूज, इटावा पुलिस, इटावा क्राइम, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात निवासी 28 साल के सर्वेश कुमार की बहन की शादी 29 नवंबर के दिन होनी थी. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. भाई सर्वेश रिश्तेदारों में शादी का कार्ड बांट रहा था. इसी दौरान दुल्हन का भाई सर्वेश इटावा के बकेवर आ गया और यहां अपने मामा शिवशंकर को लेकर कार्ड बांटने निकल पड़ा. 

यह भी पढ़ें...

इस दौरान दोनों के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे अब दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. जिस बहन की शादी का कार्ड बांटने सर्वेश गया था, उस बहन का रोते-रोते बुरा हाल है. दरअसल बाइक पर सवार मामा-भांजे  की टक्कर रोडवेज बस से हो गई और इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.

नहीं बच सके दोनों

मिली जानकारी के मुताबिक, सर्वेश अपने मामा के साथ मिलकर रिश्तेदारी में कार्ड बांट रहा था. कार्ड बांटकर दोनों वापस आ ही रहे थे. दोनों बाइक पर सवार थे. तभी उरई डिपो की बस से बाइक की टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही मामा की मौत हो गई तो वहीं सर्वेश को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया.

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सर्वेश को बचाने की काफी कोशिश की. मगर उसकी जान नहीं बच सकी और उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने चंद घंटों में सर्वेश को भी मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर, उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

सर्वेश और उसके मामा की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. जिस बहन की शादी के लिए भाई कार्ड बांट रहा था, अब उस बहन को भी संभालना परिवार के लिए मुश्किल हो रहा है.