झांसी की टीबी पीड़ित पत्नी मीना के साथ पति अनिल ने बेवफाई की हदें पार की, कहानी का अंत ऐसा कि दिल टूट जाएगा

यूपी तक

01 May 2025 (अपडेटेड: 01 May 2025, 12:54 PM)

UP News: यूपी के झांसी में रहने वाली मीना अब इस दुनिया में नहीं है. मगर अब उसकी दर्दभरी कहानी पूरी दुनिया के सामने आ गई है. दरअसल मीना के पति अनिल की बेवफाई मीना की मौत की वजह बनी. जानिए ये पूरा मामला.

UP News, UP Viral News, UP Viral, UP Hindi News, UP Viral, Jhansi, Jhansi News, Jhansi Viral news, Jhansi Police, झांसी, झांसी न्यूज, झांसी वायरल न्यूज, पति-पत्नी, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी वायरल

UP News

Google CTA

UP News: झांसी के लहचूरा के गढ़वा गांव में रहने वाली मीना की शादी 8 साल पहले अनिल वंशकार से हुई थी. मगर अब ये शादी ही मीना के लिए उसकी मौत का कारण बनी. 8 साल में सब बदला. मगर उसके पति वंशकार की हरकतें और उसकी बेवफाई जारी रही. इस दौरान मीना को गंभीर बीमारी भी हो गई. तभी पति ने उसके साथ फिर बेवफाई कर डाली. इसके बाद मीना ने अपनी ही जिंदगी खत्म कर ली. 

यह भी पढ़ें...

झांसी की रहने वाली मीना की दर्दभरी जिंदगी की कहानी अब सामने आई है. मीना ने अपने ही हाथों से अपनी मौत की कहानी लिखी और इसे के साथ उसके पति अनिल वंशकार की करतूतें दुनिया के सामने ला दी. 

क्या हुआ मीना के साथ?

हमारे सहयोगी आजतक की खबर के मुताबिक, मृतका मीना के पिता ने बताया, मीना और अनिल वंशकार की शादी के 8 साल हो गए थे. मगर बेटी को ससुराल में अभी तक प्रताड़ित किया जाता था. 3 साल पहले पंचायत भी हुई थी, तब से मामला थोड़ा शांत था. 

मृतका के पिता के अनुसार, अनिल अब मीना को धोखा भी देने लगा था. वह उसके साथ बेवफाई करने लगा था. कुछ समय पहले वह गांव की एक महिला को अपने साथ भगा ले गया था. मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था. मीना उस दौरान भी शांत थी. मगर बीते 24 अप्रैल को वह फिर किसी महिला को अपने साथ भगा ले गया. ये बात मीना बर्दाश्त नहीं कर पाई. 

ये भी पढ़ें: ब्यूटी पार्लर गई इटावा की दुल्हन हुई थी 2 घंटे के लिए गायब, जब वापस लौटी तब तक हो चुके थे बड़े कांड, गजब मामला

बीमारी में पति का साथ नहीं मिला

दरअसल मीना को टीबी था. वह टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी. मगर इस दौरान भी उसे उसके पति का साथ नहीं मिला. पति ने जब दूसरी बार उसके साथ बेवफाई की और वह महिला के साथ फरार हो गया, इस बात से मीना काफी आहत हो गई. मीना ने इसके बाद अपनी जान दे दी.

पुलिस ने मीना के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.