हरदोई में SDM सुशील कुमार मिश्रा पर पत्थरों से हमला, निरीक्षण के दौरान हुआ भारी पथराव, सिर में आई चोट

प्रशांत पाठक

09 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Hardoi SDM Sushil Kumar Mishra Attack News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की शाहाबाद तहसील के परियल गांव में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा निरीक्षण के लिए पहुंचे.

Hardoi SDM Sushil Kumar Mishra Attack News

Hardoi SDM Sushil Kumar Mishra Attack News (Photo: AI Generated)

Google CTA

Hardoi SDM Attack News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की शाहाबाद तहसील के परियल गांव में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा निरीक्षण के लिए पहुंचे. जानकारी के अनुसार, वह गांव में बाढ़ राहत तैयारियों और सरकारी भवनों की स्थिति का जायजा ले रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई और माहौल अचानक बिगड़ गया.

यह भी पढ़ें...

पथराव में एसडीएम घायल

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य और महिला ग्राम प्रधान के पुत्र की अगुवाई में ग्रामीणों की भीड़ ने एसडीएम का पीछा किया. देखते ही देखते भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. इस दौरान पत्थर लगने से एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा के सिर में चोट लग गई. घायल अवस्था में उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया, जहां से बाद में बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

प्रशासन ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. वहीं पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और माहौल को नियंत्रित किया गया है. घटना के बाद शामिल लोग और ग्रामीण मौके से फरार बताए जा रहे हैं. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.