मथुरा के सर्राफा कारोबारी सतीश अग्रवाल की बॉडी उनके ही घर में जिस हाल में मिली, हर कोई चौंक गया

मदन गोपाल

04 Jan 2026 (अपडेटेड: 04 Jan 2026, 04:30 PM)

UP News: मथुरा के सर्राफा कारोबारी सतीश अग्रवाल का शव उनके घर पर ही मिला है. फिलहाल इस घटना से हड़कंप मच गया है. सिर पर गहरी चोट के निशान हैं.

Mathura, Mathura News, Mathura Crime, Mathura Crime News, Mathura Viral News, Mathura Police, UP News, UP Viral News, UP Crime News, मथुरा, मथुरा न्यूज, मथुरा क्राइम, मथुरा क्राइम न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के थाना गोविंद नगर इलाके के तेलीपाड़ा में सर्राफा कारोबारी का शव उनके अपने ही घर में मिला है. मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं. माना जा रहा है कि कारोबारी की हत्या की गई है. फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें...

घटना स्थल को देखिए- वीडियो

घर पर मिली सतीश अग्रवाल की बॉडी

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना गोविंद नगर इलाके के तेलीपाड़ा में सर्राफा कारोबारी सतीश चंद्र अग्रवाल का शव उनके घर में मृत अवस्था में मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे. माना जा रहा है कि कारोबारी की हत्या की गई है. शव कारोबारी के बेड पर ही मिला है. माना ये भी जा रहा है कि सोते समय कारोबारी पर हमला किया गया है. जिस तरह से शव मिला है, उसने सभी को हैरान कर दिया है. कारोबारी की बॉडी उनके बिस्तर पर ही मिली है. बताया जा रहा है कि जब सुबह कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजन कमरे में गए तो वहां कारोबारी का शव पड़ा हुआ था.

ये भी पढ़िए: बंगाल से गाजियाबाद मंगेतर से मिलने आए रजनीश ने होटल रूम-107 में की उससे मुलाकात, अब कमरे में मरे मिले, हुआ क्या?

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस की कई टीमें पूरे मामले की जांच कर रही हैं. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेज दिया गया है. घटना स्थल की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने मामले को लेकर कुछ संदिग्ध भी हिरासत में लिए हैं.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर (एसपी सिटी) राजीव कुमार ने बताया, गोविंद नगर इलाके में सतीश चंद्र अग्रवाल का शव मिला है. उनके सिर में चोट के निशान हैं. कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.