एटा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही शिवा की अबॉर्शन के बाद के बाद हुई मौत, पति को छोड़ 1.5 साल से रह रही थी 'ब्वॉयफ्रेंड' के साथ, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

यूपी तक

08 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Etah Live In Partner Case: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के नगला मिश्री गांव में 32 वर्षीय महिला शिवा की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसकी तबीयत अबॉर्शन के बाद लगातार बिगड़ती चली गई थी.

Etah Abortion Death Case

Etah Abortion Death Case (Photo: AI Generated)

Google CTA

Etah Abortion Death Case: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के नगला मिश्री गांव में 32 वर्षीय महिला शिवा की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसकी तबीयत अबॉर्शन के बाद लगातार बिगड़ती चली गई थी. घटना के बाद परिजनों ने उसके लिव-इन पार्टनर अश्वनी पर गर्भपात के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. वहीं शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा किया, हालांकि पुलिस के समझाने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई.

यह भी पढ़ें...

पति को छोड़कर मायके लौट आई थी शिवा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका शिवा की शादी पहले हरियाणा के रेवाड़ी निवासी सुनील से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद वह अपने पति को छोड़कर मायके लौट आई थी. इसके बाद वह गांव के ही रहने वाले उसके कथित 'ब्वॉयफ्रेंड' अश्वनी के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी और दोनों करीब डेढ़ साल से साथ रह रहे थे. इसी बीच यह पूरा विवाद सामने आया.

तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज

परिजनों के अनुसार करीब 10 दिन पहले शिवा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. अश्वनी उसे पहले एटा के एक अस्पताल और बाद में आगरा के अस्पताल लेकर गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिवार का कहना है कि अबॉर्शन की प्रक्रिया के बाद उसे पेट में तेज दर्द शुरू हुआ और उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई.

परिवार के आरोप और पुलिस की जांच

शिवा के मामा रजनीश ने आरोप लगाया है कि अश्वनी ने उसे अबॉर्शन के लिए मजबूर किया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. वहीं, सीओ साकीत नितेश गर्ग के मुताबिक अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है और गांव में घटना को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है.