गाजियाबाद के दिल्ली-6 होटल में इरफान के हाथ की रोटी तो नहीं खाई? ये चपाती के साथ करता था गंदी हरकत

मयंक गौड़

10 Jan 2025 (अपडेटेड: 10 Jan 2025, 05:55 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में व्यक्ति बार-बार रोटी बनाते समय गर्दन झुका गंदी हरकत करना हुआ नजर आ रहा है.

Ghaziabad, Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad Viral Video, Ghaziabad Video, UP News

Ghaziabad, Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad Viral Video, Ghaziabad Video, UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में व्यक्ति बार-बार रोटी बनाते समय गर्दन झुका रहा है और रोटी पर थूकता हुआ नजर आ रहा है. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच की तो आरोपी पकड़ा गया. दरअसल ये वीडियो थाना खोड़ा इलाके के सोम बाजार रोड आदर्श नगर स्थित दिल्ली 6 चिकन प्वाइंट का था. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने यहां काम करने वाले इरफान को पकड़ा है. इरफान यहां रोटी बनाने का काम करता था. पुलिस ने इरफान को अब गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि इरफान यहां काफी समय से काम कर रहा था. आरोपी बिजनौर के धामपुर का रहने वाला है.

रोटी बनाते हुए उसमें थूकता था इरफान

लोगों का कहना है कि दिल्ली चिकन प्वाइंट पर इरफान काफी समय से काम कर रहा था. आस-पास के लोगों को शक भी था कि ये रोटी पर थूकना है. मगर अब इसकी वीडियो भी सामने आ गई है. दरअसल कल एक शख्स ने इसकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

इस घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है. सवाल ये है कि आखिर इस जैसी घटनाएं कब बंद होगी? हर दिन पश्चिम यूपी से इस तरह की खबरे सामने आती रहती हैं. मगर पुलिस की कार्रवाई के बाद भी इन घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है.

पुलिस ने ये कहा

इस पूरे मामले में एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार ने बताया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है. वीडियो को संज्ञान में लिया गया है. थाना खोड़ा अंतर्गत सोम बाजार में स्थित दिल्ली 6 रेस्टोरेंट का वीडियो है. आरोपी का नाम इरफान पुत्र अनवार है. ये बिजनौर का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. कार्रवाई की जा रही है.