मेरठ में सौतेले भाई नईम ने की मोईन-आसमा और तीन बच्चियों की हत्या? हाथ लगा ये सुराग

उस्मान चौधरी

• 02:35 PM • 11 Jan 2025

मेरठ के सोहेल गार्डन में हुए चौंकाने वाले हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मृतक मोईन, उसकी पत्नी आसमा और तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब मोईन के सौतेले भाई नईम पर आकर टिक गई है.

UP Tak
Google CTA

मेरठ के सोहेल गार्डन में हुए चौंकाने वाले हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मृतक मोईन, उसकी पत्नी आसमा और तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब मोईन के सौतेले भाई नईम पर आकर टिक गई है. पुलिस ने नईम की तलाश के लिए पांच टीमें गठित की हैं और 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

मृतक मोइन की पत्नी आसमा के भाई आमिर अहमद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नईम, तस्लीम, और नजराना समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था. हालांकि जांच में नईम मुख्य संदिग्ध बनकर उभरा है.

 

 

हत्या के बाद से फरार है नईम

हत्या की रात से ही नईम का फोन स्विच ऑफ है और उसका कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, नईम और उसके साले सलमान की लोकेशन घटना स्थल के आसपास पाई गई थी. इसके अलावा, नईम तांत्रिक गतिविधियों में लिप्त था और महाराष्ट्र के नासिक में रहकर उसने दूसरा निकाह भी किया था.

सौतेले भाई और रंजिश की कहानी

जानकारी के अनुसार, मोईन और नईम सौतेले भाई थे. इनके पिता नासिर ने दो निकाह किए थे, जिससे परिवार में पहले से ही तनाव था. नईम और मोईन के बीच किसी विवाद की भी जांच की जा रही है. इसके अलावा, प्लॉट को लेकर मोईन की पत्नी आसमा और नईम की भाभी नजराना के बीच रंजिश चल रही थी.

पुलिस जांच और परिवार का बयान

आमिर अहमद ने पुलिस को बताया कि मोईन ने हाल ही में रुड़की से मकान बेचकर मेरठ में प्लॉट खरीदा था और मकान बनाना शुरू किया था. वहीं, नईम के बारे में कहा जा रहा है कि वह धोखाधड़ी के कई मामलों में भी आरोपी है. पुलिस को शक है कि नईम महाराष्ट्र के नासिक या अजमेर भाग सकता है.

नईम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है. डीसीपी ने कहा है कि नईम के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह का खुलासा हो पाएगा.