तवे से पत्नी शिवानी और बेटी को मारने के बाद गायब हो गया था सिपाही गौरव यादव, 6 दिन बाद मरा मिला तो ये कहानी खुली

सिद्धार्थ गुप्ता

20 Jan 2026 (अपडेटेड: 20 Jan 2026, 12:27 PM)

Banda Crime News: यूपी सिपाही गौरव यादव का शव मिल गया है. उसकी पत्नी शिवानी कानपुर में जिंदगी की जंग लड़ रही है तो मासूम बेटी मारी जा चुकी है. अब घटना को लेकर एक ऑडियो भी सामने आया है.

Banda, Banda News, Banda Crime, Banda Crime News, UP Viral News, UP Crime News, Gaurav Yadav, Constable Gaurav Yadav, UP News, बांदा, बांदा न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: भैया हमसे गलती हो गई. पापा-मम्मी हमें माफ कर देना. वो उकसा रही थी. वर्दी भी फाड़ डाली थी. कह रही थी कि मारो हमें. बहुत झगड़ा हुआ. हमने सिर पर हमला कर दिया. हमसे तैरना नहीं आता. हम जा रहे हैं….ये बात गौरव यादव ने अपने परिवार से फोन पर की. माना जा रहा है कि ये गौरव यादव की आखिरी बात है. बांदा में मकर संक्रांति के दिन यूपी पुलिस के सिपाही गौरव यादव ने जो किया, उससे हड़कंप मचा हुआ था. घटना के 6 दिन बाद अब गौरव का पता चल गया है. मगर वह दुनिया से जा चुका है.
 
बांदा का ये मामला आपको हिला कर रख देगा. कैसे घरेलू कलह और तनाव ने पूरे परिवार को बर्बाद कर डाला. जानिए ये पूरा मामला…

यह भी पढ़ें...

बांदा के मर्का थाना क्षेत्र में डायस-112 में गौरव यादव नाम का सिपाही तैनात था. वह अपनी पत्नी शिवानी और मासूम बच्ची के साथ रह रहा था. परिवार में खुशियां थीं. मगर 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन इस परिवार की खुशियां हमेशा के लिए खत्म हो गईं. दरअसल घरेलू कलह के चक्कर में गौरव का अपनी पत्नी शिवानी से ऐसा विवाद हुआ कि गौरव ने गुस्से में आकर शिवानी पर रोटी बनाने वाले तवे से हमला कर दिया. इस दौरान मासूम बच्ची को भी मार डाला गया. इसके बाद गौरव गायब हो गया. एक तरफ शिवानी कानपुर में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है तो दूसरी तरफ पुलिस को गौरव की तलाश थी. उसका कुछ पता नहीं चल रहा था. मगर अब गौरव यादव का पता चल गया है. 

बता दें कि घटना के बाद जब पुलिस और परिजनों ने गौरव को खोजना शुरू किया तो उसके कपड़े यमुना के पास मिले. आशंका जताई जा रही थी कि गौरव नदी में कूद गया होगा और उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली होगी. ये आशंका सच साबित हुआ. घटना के 6 दिन बाद पुलिस ने गौरव यादव का शव यमुना से बरामद कर लिया है. 

पत्नी-बच्ची पर हमला करने के बाद की थी परिवार से बात

घटना के बाद गौरव ने अपने परिजनों से भी फोन पर बात की थी. अब इसका कथित ऑडियो वायरल हो रहा है. ऑडियो में गौरव कह रहा है, हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई. आज शिवानी का झगड़ हो गया हमसे. वो हमें उकसाती रही. उसने कई बार उकसाया. हमारी वर्दी भी फाड़ डाली. इसके बाद हमने शिवानी के सिर पर बहुत तेजी से वार कर दिया. हमें तैरना नहीं आता. हम अब जा रहे हैं. इस दौरान गौरव अपने माता-पिता से माफी भी मांगता सुनाई दे रहा है. माना जा रहा है कि ये ऑडियो गौरव के नदी में कूदने से ठीक पहले का है.

शिवानी के परिवार ने लिया है एक्शन

आपको बता दें कि घटना के बाद शिवानी का कानपुर में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में शिवानी के परिजनों ने गौरव के परिवार वालों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करवाया है. परिवार के 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करवाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डीएसपी सौरभ सिंह ये बोले

इस पूरे मामले को लेकर (DSP) सौरभ सिंह ने बताया, पुलिस में तैनात गौरव यादव ने 14 जनवरी के दिन को पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला किया था. बेटी की मौत हो गई थी तो पत्नी का इलाज फिलहाल कानपुर में चल रहा है. आज सिपाही का शव यमुना में मिला है. बॉडी को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.