अपनी सफलता का क्रेडिट भगवान शिव और हनुमान जी को दे रहे थे क्रिकेटर रिंकू सिंह, बनाई रील तो अब फंस गए

शिवम सारस्वत

19 Jan 2026 (अपडेटेड: 19 Jan 2026, 12:48 PM)

Cricketer Rinku Singh Reel Controversy: क्रिकेटर रिंकू सिंह विवादों में आ गए हैं. उनकी एक रील के चक्कर में उनके खिलाफ तहरीर दी गई है. जानिए ये पूरा मामला.

Cricketer Rinku Singh Reel Controversy, Cricketer Rinku Singh Reel, Cricketer Rinku Singh, Cricketer Rinku Singh News, up news, up viral news, रिंकू सिंह, रिंकू सिंह रील

UP News

Google CTA

Cricketer Rinku Singh Reel Controversy: समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के मंगेतर क्रिकेटर रिंकू सिंह कभी अपने क्रिकेटटिंग स्किल्स तो कभी अपनी रील्स के जरिए सुर्खियों में रहते हैं. क्रिकेट में अपनी सफलता को लेकर रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की. इस रील में वह अपनी सफलता का क्रेडिट भगवान को देते नजर आए. मगर इसी को लेकर अब रिंकू सिंह भारी विवाद में फंस गए हैं. 

यह भी पढ़ें...

दरअसल उन्होंने जो रील शेयर की है, उसमें भगवान हनुमान, भगवान विष्णु, भगवान शिव और भगवान गणेश को कार में काला चश्मा पहने दिखाया गया है. बीच-बीच में रिंकू सिंह को छक्के मारते हुए भी रील में दिखाया गया है. अब अपनी इसी रील को लेकर रिंकू सिंह विवादों में आ गए हैं. 

रिंकू सिंह के खिलाफ दी गई तहरीर

बता दें कि उनकी इस रील का कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उनपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप भी लगा रहे हैं. दोनों तरह के कमेंट रील के कमेंट सेक्शन में आ रहे हैं. इसी बीच करणी सेना ने रिंकू सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

बता दें कि रिंकू सिंह के खिलाफ करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ के थाना सासनी गेट में तहरीर दी है. करणी सेना का कहना है कि इस रील को लेकर रिंकू सिंह के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

करणी सेना ने लगाए ये आरोप

करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान का कहना है कि रिंकू सिंह ने रील के जरिए सनातन आस्थाओं का अपमान किया है. उन्हें माफी मांगनी चाहिए. अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो करणी सेना रिंकू सिंह के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे और प्रदर्शन करेंगे.