'हिंदुओं को अपने घरों में तलवार रखनी चाहिए...' सूर्या हत्याकांड के बाद असद एनकाउंटर पर पड़ोसी जावेद खान ने तोड़ी चुप्पी!

मयंक गौड़

01 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Surya Chauhan Murder Case:  सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर को लेकर अब उसके पड़ोसी जावेद खान का बयान सामने आया है.

asad encounter statement, javed khan reaction, surya murder case, ghaziabad crime news, yogi police action, encounter case discussion, law order debate, crime punishment message, neighborhood reaction story, criminal justice action

असद का पड़ोसी जावेद खान

Google CTA

Asad Encounter Case: सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर को लेकर अब उसके पड़ोसी जावेद खान का बयान सामने आया है. जावेद उसी मकान के एक फ्लोर पर अपने परिवार के साथ रहते हैं, जहां असद का परिवार भी रहता है. जावेद खान ने कहा कि असद द्वारा सूर्या की हत्या करना बेहद गलत घटना रही. उन्होंने कहा कि असद का एनकाउंटर ऐसे लोगों के लिए एक सबक की तरह है, जो इस तरह की हरकतें करते हैं. उनके मुताबिक इस मामले में पुलिस ने जो कार्रवाई की, वह होनी ही चाहिए थी.

यह भी पढ़ें...

जावेद ने आगे  कहा कि 'मुझे लगता है कि हिंदु बहुत ज्यादा खतरे में है हिंदुओं को अपने घरों में तलवार रखनी चाहिए, अपनी सुरक्षा के लिए. और जो इस तरह की खराब मानसिकता के लोग हैं उन्हें डरना चाहिए कि उनके अंजाम भी असद की तरह हो सकता है.'

एनकाउंटर के बाद चर्चा में मामला

गौरतलब है कि सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था. इसके बाद से यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है और अब पड़ोसियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं.