हरदोई पुलिस लाइन में हुआ ऐसा कांड जिसके बाद उड़ गए अधिकारियों के होश, जब नहीं मिले अपराधी तो दर्ज करनी पड़ी FIR

प्रशांत पाठक

12 Nov 2025 (अपडेटेड: 12 Nov 2025, 04:06 PM)

UP News: हरदोई पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के सरकारी आवास भी बने हुए हैं. इसकी सुरक्षा भी पुलिसकर्मी ही करते हैं. मगर यहां ऐसा कांड हुआ है, जिसने पुलिस अधिकारियों को हैरान करके रख दिया है.

Hardoi, Hardoi news, Hardoi police, Hardoi crime news, Hardoi viral news, up news, up crime news, हरदोई, हरदोई न्यूज, हरदोई पुलिस, हरदोई क्राइम, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की हरदोई पुलिस में इस समय हड़कंप मचा हुआ है. अपराधियों के खिलाफ हरदोई पुलिस के दावों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल हरदोई पुलिस लाइन में एक ऐसा कांड हुआ है, जिसने पुलिस अधिकारियों को भी चौंका दिया है. यहां स्थित एक पुलिस अधिकारी के सरकारी आवास में ही चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला और आराम से फरार भी हो गए. 

यह भी पढ़ें...

जब ये वारदात सामने आई तो हड़कंप मच गया. चोरों ने जिस तरह की हिम्मत दिखाई है, उसे देख कर साफ पता चलता है कि चोरों के मन में पुलिस का खौफ नहीं था. अब हरदोई पुलिस चोरों की तलाश कर रही है. चोरों ने पुलिस अधिकारी के सरकारी आवास से करीब 35 लाख के जेवर चोरी किए हैं.

थानाध्यक्ष के सरकारी घर में चोरी

हरदोई के सवायजपुर कोतवाली में तैनात थाना प्रभारी प्रिंस कमार के सरकारी आवास पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि 9 नवंबर के दिन चोरों ने घर में घुसकर 35 लाख के जेवर चोरी कर लिए.

घटना की जानकारी तब हुई जब थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार सर्दी की वर्दी लेने घर पहुंचे. तब देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे और बक्से खुले हुए थे. घर से लाखों का माल गायब था. तभी से पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. बताया जा रहा है कि पहले पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया और अंदर ही अंदर मामले की जांच करती रही. मगर जब चोर हाथ में नहीं आए तो पुलिस ने केस दर्ज किया. 

35 लाख के जेवर चोरी

पुलिस लाइन के अंदर चोरों ने की वारदात

सवाल ये है कि पुलिस लाइन के अंदर आखिर चोर आ कैसे गए? आखिर पुलिस लाइन की सुरक्षा किन हाथों में है? फिलहाल इस मामले में एसपी अशोक कुमार मीणा ने 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इन पुलिसकर्मियों में श्रवण कुमार, सिपाही स्वर्णलेश, सतेंद्र और आजाद शामिल हैं. इन चारों की तैनाती पुलिस लाइन के गेट पर थी. अब देखना ये है कि पुलिस लाइन के अंदर पुलिस अधिकारी के घर चोरी करने वाले चोरों तक हरदोई पुलिस कब तक पहुंचती है.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर मार्तण्ड सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक) हरदोई ने बताया, पुलिस अधिकारी के बंद सरकार आवास में चोरी की गई थी. पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है. मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा. इस मामले में लापरवाही के मामले में कुछ पुलिस कर्मचारियों को भी सस्पेंड किया गया है.